Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTragic Accident Teenager Killed by Speeding Motorcycle in Ekangarsarai

बाइक के धक्के से किशोर की मौत, युवक जख्मी

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पिरोजा पुल के पास हुआ हादसा बाइक के धक्के से किशोर की मौत, युवक जख्मी बाइक के धक्के से किशोर की मौत, युवक जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 5 May 2025 10:49 PM
share Share
Follow Us on
बाइक के धक्के से किशोर की मौत, युवक जख्मी

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पिरोजा पुल के पास हुआ हादसा धक्का मारने के बाद पईन में गिर गयी बाइक एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एकंगरसराय-हिलसा मार्ग पर पिरोजा पुल के पास सोमवार को बाइक के धक्के से पैदल जा रहे किशोर की मौत हो गयी। धक्का मारने के बाद बाइक पईन में जा गिरी। इससे बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी सोनू कुमार को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के धाना डिहरी गांव निवासी मनोज कुमार के 16 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में की गयी है। वर्तमान में वह परिवार के साथ शिवदत्त बिगहा गांव के पास किराये के मकान में रहता था।

ग्रामीणों ने बताया कि वह घर से पढ़ने के लिए एकंगरसराय जा रहा था। तभी हिलसा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बाइक पिरोज पुल के नीचे गहरे पईन में गिर गयी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। एक युवक जख्मी हो गया। बाकी दो भाग निकले। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने सागर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से हादसा हुआ। बाइक को जेसीबी मशीन की मदद से पईन से बाहर निकाला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें