Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTejaswi Yadav Invited to Youth Chaupal on March 5 Engaging with Nalanda Workers on Strategy

5 मार्च को युवा चौपाल में शामिल होने का दिया निमंत्रण

5 मार्च को युवा चौपाल में शामिल होने का दिया निमंत्रण5 मार्च को युवा चौपाल में शामिल होने का दिया निमंत्रण5 मार्च को युवा चौपाल में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 14 Feb 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
5 मार्च को युवा चौपाल में शामिल होने का दिया निमंत्रण

5 मार्च को युवा चौपाल में शामिल होने का दिया निमंत्रण 19 को नालंदा आएंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नालंदा में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद फोटो : राजद : बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी स्थित राजद कार्यालय में शुक्रवार को चर्चा करते युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव शुक्रवार को बड़ी पहाड़ी स्थित राजद कार्यालय पहुंचे। यहां युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पांच मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में होने वाले युवा चौपाल को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और गरीबी चरम पर है। इसे दूर करने के लिए युवा आगे आएं। इसी को लेकर पाँच मार्च को युवा चौपाल में युवाओं को एकजुट कर बिहार के बेहतर भविष्य का संकल्प लिया जाएगा। युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि युवा चौपाल में भारी संख्या में नालंदा से युवा पटना पहुंचेंगे और इसे सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना हमारा संकल्प है। राजद प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह और पप्पू यादव ने बताया कि 19 फरवरी को तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत नालंदा आएंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु, बजरंगी कुशवाहा, पवन यादव, चंदन यादव, विनोद प्रसाद, अरुण कुमार, अनिल कुमार अकेला, कौशलेन्द्र कुमार, सुधीर यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें