कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-अपनी बनेगी सरकार तो होगा ऑल इज वेल : तेजस्वी
कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-अपनी बनेगी सरकार तो होगा ऑल इज वेल : तेजस्वीकार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-अपनी बनेगी सरकार तो होगा ऑल इज वेल : तेजस्वीकार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-अपनी बनेगी सरकार तो...

कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-अपनी बनेगी सरकार तो होगा ऑल इज वेल : तेजस्वी युवाओं को नहीं मिल रही नौकरी, लोगों का हो रहा शोषण : तेजस्वी मेरी बनी सरकार तो मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली कहा-प्रगति यात्रा के नाम पर मची है लूट आरआईसीसी में मिले पार्टी कार्यकर्ताओं से, लिया फीडबैक लोगों से संगठन के विस्तार और मजबूती देने की अपील फोटो : राजगीर तेजस्वी : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय कंवेशन सेंटर में बुधवार को दर्शन संवाद कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम के सहारे अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि चुनाव के बाद अपनी सरकार बननी तय है और ‘ऑल इज वेल होगा। कहा कि बिहार के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। लोगों का कई स्तर पर शोषण हो रहा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची हुई है। हमारी सरकार बनी तो हर परिवार को 200 यूनिट मूफ्त बिजली मिलेगी। साथ ही, पेंशन राशि डेढ़ हजार रुपया मासिक की जाएगी। आम जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहाया जा रहा है। हमारी सरकार ने मात्र 17 माह में कई काम किए। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं से पार्टी का विस्तार कर मजबूती देने की अपील की। सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि यात्रा में पटना से साथ-साथ चलने वाले चंद अधिकारी जनता से उन्हें कोसों दूर रखकर सिर्फ हरा-भरा दिखा रहे हैं। इस यात्रा में दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च के नाम पर लूट हो रही है। सीएम केवल चेहरा हैं। चंद अधिकारी बिहार के खजाने की लूट मचाए हुए हैं। बिहार में घूसखोरी चरम पर है। पुल-पुलिया गिर रहे हैं। युवाओं का पलायन जारी : उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार की घोर कमी है। बेरोजगार युवक और युवतियां काम की तलाश में अन्य प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने उनपर (सीएम) निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल में शोरूम से निकली गाड़ी भी रिटायर्ड हो जाती है। ‘उनका तो 20 साल हो गया है। इन्हें भी अब वोलंट्री रिटायरमेंट लेना चाहिए। संवाद यात्रा का आखिरी चरण : उन्होंने कहा कि संवाद यात्रा का यह आखिरी चरण है। इस दौरान जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से मिलने का अवसर मिला। उनसे मिले फीडबैक के आधार पर संगठन को और धारदार बनाया जाएगा। संवाद यात्रा के दौरान महिला कार्यकर्ताओं से भी मिलने का अवसर मिला है। उनसे मिलकर जाना कि महंगाई की मार सबसे अधिक वे ही झेल रही हैं। बिहार में महिलाओं के लिए माई-बहन मान योजना लागू कर उन्हें हर माह ढाई हजार देंगे। 12 सौ में मिलने वाला गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। बुजुर्ग और विधवा पेंशन को 400 से बढ़कर 15 सौ किया जाएगा। स्मार्ट मीटर में काफी गड़बड़ियां : बिहार में स्मार्ट मीटर में काफी गड़बड़ी की शिकायत लोग कर रहे हैं। इसे ठीक किया जाएगा। बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग लगवाकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इससे पलायन पर अंकुश लगेगा। मौके पर विधायक राकेश रौशन, प्रादेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, रजनीश सिंह, मनोज यादव, जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु, पूर्व विधायक पप्पू खान व अन्य मौजूद थे। संवाद यात्रा से मिली नई ऊर्जा : शक्ति यादव : राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व विधायक शक्ति यादव ने कहा कि संवाद यात्रा से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। इससे उनमें काफी उमंग और जोश भरा है। विधानसभा चुनाव के पहले इस आयोजन से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हुए हैं। दोगुनी ताकत से उन्हें कार्य करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर चल रही है। आने वाला अगला विधानसभा चुनाव में राजद को पूर्ण बहुमत मिलेगा। युवा वर्ग तेजस्वी जी की तरफ आसा भरी नजरों से देख रहे हैं। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह : अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ता संवाद यात्रा कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। उनमें काफी उत्साह दिखा। तेजस्वी यादव के स्वागत में कुंड रोड से कन्वेंशन हॉल जाने वाले सड़क मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।