Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsShock in Rajgir Newlywed Bride Found Dead in Suspected Suicide

हाथ की मेहंदी छूटने से पहले फांसी के फंदे से लटक गयी दुल्हन

राजगीर के रामहरि पिंड मोहल्ले में हुई घटना से लोग हैरान हाथ की मेहंदी छूटने से पहले फांसी के फंदे से लटक गयी दुल्हन हाथ की मेहंदी छूटने से पहले फांसी के फंदे से लटक गयी दुल्हन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 12 May 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
हाथ की मेहंदी छूटने से पहले फांसी के फंदे से लटक गयी दुल्हन

राजगीर के रामहरि पिंड मोहल्ले में हुई घटना से लोग हैरान एक सप्ताह पहले धूमधाम से हुई थी शादी, यूडी केस दर्ज राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामहरि पिंड-ठाकुर स्थान मोहल्ला में एक सप्ताह पहले संजय यादव के पुत्र अनुज कुमार की शादी धूमधाम से हुई थी। नई नवेली दुल्हन की हाथ की मेहंदी अभी छूटी भी नहीं थी कि रविवार को फांसी के फंदे से लटकता उसका शव मिला। इस घटना से लोग हैरान रह गये। मृतका 21 वर्षीया डॉली कुमारी है। उसने आत्महत्या क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में किसी ने पुलिस से कोई शिकायत भी नहीं की है।

अनुज की शादी खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव निवासी अखिलेश प्रसाद की पुत्री डॉली कुमारी से 5 मई को हुई थी। अनुज के पिता ने बताया कि घर के लोग खलिहान में काम कर रहे थे। वहां से वापस लौटे तो दुल्हन फंदे से झूल रही थी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने उसके मायके वालों व पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सोमवार तक इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें