Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSet Goals and Achieve Success Importance of Education Emphasized at Saratha High School

लक्ष्य तय करो और उसे पाने तक दौड़ते रहो, अवश्य मिलेगी सफलता

लक्ष्य तय करो और उसे पाने तक दौड़ते रहो, अवश्य मिलेगी सफलता लक्ष्य तय करो और उसे पाने तक दौड़ते रहो, अवश्य मिलेगी सफलतालक्ष्य तय करो और उसे पाने तक दौड़ते रहो, अवश्य मिलेगी सफलतालक्ष्य तय करो और उसे पाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 24 Feb 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
लक्ष्य तय करो और उसे पाने तक दौड़ते रहो, अवश्य मिलेगी सफलता

लक्ष्य तय करो और उसे पाने तक दौड़ते रहो, अवश्य मिलेगी सफलता दुनिया में हर चीज पराई अपनी सिर्फ पढ़ाई... अनुशासन और मेहनत से हासिल कर सकते हो हर लक्ष्य सरथा हाई स्कूल में छात्रों को शिक्षकों व समाजसुधारकों ने किया प्रेरित फोटो : सरथा बाल सांसद : हरनौत प्रखंड के सरथा हाई स्कूल में सोमवार को पढ़ाई का महत्व बताते समाजसुधारक सिकंदर कुमार हरिओम व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड के सरथा हाई स्कूल में सोमवार को छात्रों को पढ़ाई का महत्व बताया गया। शिक्षकों व समाजसुधारकों ने कहा कि कि सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करो और उसे पाने तक दौड़ते रहो। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अगर कभी असफलता मिले, तो घबराएं नहीं। बल्कि दोगुने उत्साह के साथ फिर से लग जाएं। दुनिया में हर चीज पराई है, अपनी सिर्फ पढ़ाई है। इसे हमेशा याद रखें। बाल सांसद के प्रधानमंत्री अनीश कुमार व उपप्रधानमंत्री अंजनी कुमारी ने कहा कि अनुशासन और मेहनत से हम हर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। जो ईमानदारी से अनुशासन के साथ मेहनत से पढ़ता है, वही सफलता की सीढ़ी पर पहले चढ़ता है। समाजसुधारक सिकंदर कुमार हरिओम ने बच्चों को नशा व अन्स कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। कहा कि वही सफल हो सकता है, जिसमें हौसला और जुनुन होगा। धून इतनी पक्की होनी चाहिए कि लक्ष्य के अलावा कुछ भी नजर नहीं आए। रास्ते में आने वाली बाधाएं स्वत: खत्म होती चली जाएगी। प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिन्हा ने कहा कि पुस्तक हमार सबसे बड़ मित्र है। पुस्तकें कभी भी हमारे साथ भेदभाव नहीं करती है। ज्ञान का सबसे बेहर स्रोत ये पुस्तकें हैं। जिसने भी पुस्तकों से दोस्ती कर ली, उसका सफल होना तय है। मौके पर बाल सांसद की स्वास्थ्य व स्वच्छता मंत्री रीतिका कुमारी, शिक्षा मंत्री सुजीत कुमार, कृषि मंत्री धीरज कुमार, आपदा प्रबंधन मंत्री कंचन कुमारी, आकृति कुमारी, राम अवतार कुमार, वंदना कुमारी, चांदनी कुमारी, मोहित कुमार, जुही कुमारी, राहुल कुमार, गणपत कुमार, मोहित कुमार, हितेंद्र कुमार, निर्मला कुमारी, शबनम, रीता, अनीता कुमारी, नाजिया, दीपक, आनन्द कृष्ण व अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें