Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRepublic Day Charity Blankets Distributed to Needy in Asthawan

अस्थावां में की गयी जरूरतमंदों की मदद

गणतंत्र दिवस के मौके पर अस्थावां में जरूरतमंदों की मदद की गई। मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा ने गरीबों के बीच कंबल वितरित किए। इस अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत में सफाई, पेयजल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 29 Jan 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
अस्थावां में की गयी जरूरतमंदों की मदद

अस्थावां, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर अस्थावां में जरूरतमंदों की मदद की गयी। मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। गणमान्य लोगों व समाजसेवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत में रौशनी की व्यवस्था की गयी है। गली-मोहल्लों में पीसीसी ढलाई का काम तेजी से हो रहा है। बरसात के दिनों में पहले कीचड़ व जलजमाव की समस्या थी। अब साफ व सुंदर सड़कों पर रास्तों से लोगों को सहुलियत हो रही है। इसके अलावा, सफाई अभियान, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है। आने वाले दिनों में अस्थावां को मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। मौके पर उप मुख्य पार्षद अजीत कुमार पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, विजय शंकर प्रसाद, सुबोध कुमार, उदयशंकर प्रसाद, भरत प्रसाद, सलमान अख्तर, अरशद अस्थानवी, मुन्ना कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें