11 को कल्याण बिगहा से जनसुराज चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
प्रशांत किशोर 11 मई को हरनौत के कल्याण बिगहा गांव से जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। जन सुराज पार्टी ने यह जानकारी दी। 40 हजार गांवों में एक करोड़...

बिहारशरीफ/हरनौत, हमारे संवाददाता। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 11 मई को हरनौत के कल्याण बिगहा गांव से जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे। जन सुराज पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। जिलाध्यक्ष वीरमणि यादव ने बताया कि बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े 7 नवंबर, 2023 को विधानसभा में पेश किए गए थे। सरकार ने जातीय जनगणना के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। लेकिन, ये घोषणाएं अभी तक लागू नहीं हुई हैं। नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि 40 हजार गांवों में दो महीने में एक करोड़ हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे।
11 जुलाई को मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कोर कमेटी सदस्य कमलेश पासवान ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो विधानसभा सत्र का घेराव होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।