अस्थावां में 63 प्रतिशत हुआ मतदान
अस्थावां, निज संवाददाता। अस्थावां में 63 प्रतिशत हुआ मतदान अस्थावां में 63 प्रतिशत हुआ मतदान अस्थावां में 63 प्रतिशत हुआ मतदान
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 26 Nov 2024 10:08 PM

अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रखंड में 63.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि प्रखंड के अस्थावां, महमदपुर, मालती, कटहरी, अंदी, जाना, जियर, नेरुत, कैला, कोनंद, डुमरावां, ओइयाव, नोआवां व मुर्गियाचक पैक्स में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बूथ पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे। डीसीएलआर राज ऐश्वर्य, बीपीआरओ महेन्द्र कुमार पांडेय, एमओ विकास सिंह, सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौधरी, बीएओ विनोद रविदास की देखरेख में चुनाव कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।