पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ नालंदा में आक्रोश
पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ नालंदा में आक्रोशपहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ नालंदा में आक्रोशपहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ नालंदा में आक्रोशपहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ नालंदा में आक्रोशपहलगाम आतंकी हमले के...

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ नालंदा में आक्रोश रहुई, राजगीर और एकंगरसराय में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन फोटो: एकंगर मार्च : तेल्हाड़ा बाजार में शुक्रवार को निकाले गए आक्रोश मार्च में शामिल लोग। राजगीर मार्च: राजगीर में शुक्रवार को निकाले गए आक्रोश मार्च में शामिल विभिन्न धर्मों के लोग। बिहारशरीफ, हिंदुस्तान टीम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को लेकर जिले के विभिन्न हिस्सों में आक्रोश व्याप्त है। बिहारशरीफ, रहुई, राजगीर और एकंगरसराय में शुक्रवार को बच्चों, शिक्षकों, राजनीतिक संगठनों और विभिन्न धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर इस घटना का विरोध किया। हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या से आहत लोगों ने श्रद्धांजलि सभा, कैंडल मार्च और पुतला दहन जैसे कार्यक्रमों के जरिए आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। रहुई में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने जताया दुख रहुई में बच्चों और शिक्षकों ने हमले पर गहरा शोक जताया। स्कूल परिसर में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शिक्षकों ने काले पट्टे बांधकर आतंकवाद के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। राजगीर में सभी धर्मों के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च राजगीर में तांगा चालक यूनियन, ई-रिक्शा चालक संघ और फुटपाथ दुकानदार संघ के तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। अंबेडकर चौक पर सभी धर्मों के लोगों ने एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखा और आतंकवाद की निंदा की। बौद्ध धर्म गुरु जापानी बाबा ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि धर्म पूछकर हत्या करना मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। कार्यक्रम में मुस्लिम, जैन, बौद्ध, पारसी समेत लगभग 500 लोग शामिल हुए। एकंगरसराय में भाकपा माले और सामाजिक संगठनों का मार्च एकंगरसराय में दो जगहों पर अलग-अलग संगठनों द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। भाकपा माले की अगुवाई में प्रमुख मार्गों पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें जिला सचिव सुरेंद्र दास, प्रखंड सचिव प्रमोद यादव और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं, तेल्हाड़ा बाजार से शुरू हुआ दूसरा मार्च मनोहर बिगहा, ताड़पर होते हुए मुख्य पथ से होकर लौटा। वहां आतंकियों के पुतले का दहन कर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह हमला देश और समाज दोनों को गहरा आघात पहुंचाने वाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।