प्रगति यात्रा से बिहार में बह रही विकास की गंगा : एनडीए
प्रगति यात्रा से बिहार में बह रही विकास की गंगा : एनडीएप्रगति यात्रा से बिहार में बह रही विकास की गंगा : एनडीएप्रगति यात्रा से बिहार में बह रही विकास की गंगा : एनडीएप्रगति यात्रा से बिहार में बह रही...

प्रगति यात्रा से बिहार में बह रही विकास की गंगा : एनडीए कहा: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में फिर बनेगी हमारी सरकार फोटो : एनडीए पीसी : बिहारशरीफ के जदयू कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते एनडीए नेता। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। बिहार में विकास की गंगा बह रही है, और इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को जाता है। यह बातें एनडीए के नेताओं ने शुक्रवार को बिहारशरीफ के जदयू कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता में कही। इस दौरान सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की और उनके विकास कार्यों को बिहार के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीविका दीदियों के लिए व्यापक काम हो रहा है। गरीब और पिछड़े वर्ग की महिलाएं मुख्यधारा से जुड़ रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष लोगों को भ्रमित करने में लगा है। बिहार की जनता का भरोसा पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर कायम है। लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने कहा कि बिहार का विकास सिर्फ एनडीए ही कर सकता है। नीतीश के नेतृत्व में गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और बड़ी जीत हासिल करेगा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रतिनिधि सचिन कुशवाहा ने प्रगति यात्रा के लिए नालंदा की जनता की ओर से नीतीश को धन्यवाद दिया। हम के जिला प्रतिनिधि ललिन कुमार ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है। मौके पर बनारस प्रसाद, भवानी सिंह, संजय पासवान, रवि राज, अमरेश कुमार, अरविंद कुमार, रंजीत कुमार, सौरव मिश्रा, श्रवण मिस्त्री आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।