Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMunicipality s E-Tax System Delayed Residents Still Rely on Tax Collectors

परेशानी : नगर निगम : घर बैठे टैक्स जमा करने की सेवा अब तक नहीं हुई साकार

परेशानी : नगर निगम : घर बैठे टैक्स जमा करने की सेवा अब तक नहीं हुई साकार परेशानी : नगर निगम : घर बैठे टैक्स जमा करने की सेवा अब तक नहीं हुई साकारपरेशानी : नगर निगम : घर बैठे टैक्स जमा करने की सेवा अब...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 26 April 2025 10:48 PM
share Share
Follow Us on
परेशानी : नगर निगम : घर बैठे टैक्स जमा करने की सेवा अब तक नहीं हुई साकार

परेशानी : नगर निगम : घर बैठे टैक्स जमा करने की सेवा अब तक नहीं हुई साकार टैक्स जमा करने के लिए शहर के लोग अब भी टैक्स कलेक्टरों पर ही आश्रित 18 वर्षों में नहीं साकार हुई ई-टैक्स होल्डिंग व्यवस्था, 2007 में बना था नगर निगम फोटो : नगर निगम : बिहारशरीफ नगर निगम प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। 2007 में नगर निगम का गठन हुआ है। तब से लेकर अब तक घर बैठे होल्डिंग टैक्स जमा किये जाने का सपना शहर के लोगों को दिखाया जा रहा है। लेकिन, 18 सालों में यह सेवा अब तक साकार नहीं हो पायी है। पिछले साल भी यह बात कही गयी थी कि शहर के लोग घर बैठे होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते है। इतना ही नहीं यह भी कहा गया था कि देश के किसी कोने से शहर के लोग अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं। परंतु आज भी टैक्स जमा करने के लिए टैक्स कलेक्टरों पर शहरवासी आश्रित हैं। शहर के लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए टैक्स कलेक्टरों को ढूंढ़ना पड़ रहा है। इसके बाद टैक्स कलेक्टर द्वारा ही अपने लॉगिन आईडी से यह साइट खुलती है। तब जाकर होल्डिंग टैक्स जमा हो पाता है। हालांकि ई-टैक्स का सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए लाखों रुपये व्यय की गयी। फिर भी सॉफ्टवेयर पर आम लोगों के लिए लॉगिन नहीं हो रहा है। एक माह से नहीं हो रहा टैक्स जमा : नगर निगम के ई-टैक्स की साइट पिछले एक माह से काम नहीं कर रहा है। इसके कारण होल्डिंग टैक्स जमा लिये जाने का काम पूरी तरह से ठप है। नगर निगम के राजस्व पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ई-टैक्स सॉफ्टवेयर में तकनीकि खराबी के कारण होल्डिंग टैक्स जमा लिये जाने का काम बंद था। अब चालू हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें