मदर्स डे : मां बिना सब जग सूना, हैं अनमोल रत्न हर दिन मनाएं मदर्स डे
मदर्स डे : मां बिना सब जग सूना, हैं अनमोल रत्न हर दिन मनाएं मदर्स डेमदर्स डे : मां बिना सब जग सूना, हैं अनमोल रत्न हर दिन मनाएं मदर्स डेमदर्स डे : मां बिना सब जग सूना, हैं अनमोल रत्न हर दिन मनाएं...

मदर्स डे : मां बिना सब जग सूना, हैं अनमोल रत्न हर दिन मनाएं मदर्स डे मां के त्याग को शब्द नहीं सम्मान चाहिए, वे ही हमारे जीवन की हैं वजह मां की गोद में स्वर्ग और आंचल की छांव में है जन्नत जिले में मदर्स डे पर कार्यक्रमों की रही धूम फोटो : मदर्स डे : बिहारशरीफ मंगला स्थान स्कूल में रविवार को मदर्स डे पर माता को मुकुट पहनाने के बाद उनके साथ बच्चे। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। मां के बिना सब जग सूना है। मां दुनिया की सबसे अनमोल रत्न है। मां शब्द में ही सारी दुनिया समायी है।
एक दिन नहीं हम हर दिन मदर्स डे मनाएं। यही उनके लिए तोहफा होगा। क्योंकि, मां की गोद में ही स्वर्ग है। उनके आंचल की छांव में ही जन्नत है। बच्चों के लिए उनका जीवन हमेशा समर्पित रहता है। खुद से पहले वे बच्चों का ख्याल रखती हैं। मां के त्याग को शब्द नहीं सम्मान चाहिए। क्योंकि, वे ही हमारे जीवन की वजह हैं। जिलेभर में रविवार को मदर्स डे पर कार्यक्रमों की धूम रही। इसमें बच्चों ने गीत संगीत, पेंटिंग व रंगोली के माध्यम से मां की महीमा का बखान किया। स्कूलों व संस्थानों में बच्चों ने मां को रोली तिलक लगा उनकी जीवनभर सेवा करने का वचन दिया। बिहारशरीफ मंगला स्थान डैफोडिल पब्लिक स्कूल में सचिव डॉ. रविचंद कुमार ने कहा कि हम जीवन में मां की अहमियत को कभी समझ ही नहीं पाते हैं। उनकी सेवा और त्याग को देख ही नहीं पाते हैं। जो, बच्चों को सुलाने की खातिर रात-रातभर रतजगा करती हैं। सुबह में बच्चों के उठने से पहले उनके लिए खाना बनाती हैं। रात में बिस्तर गिला होने पर तुरंत उसे बदलती हैं। पल-पल वो मेरा ख्याल रखती हैं। फिर, हम मां का ख्याल क्यों नहीं रख पाते हैं। मां की वजह से ही हमारा वजूद है। उनकी वजह से ही हम आज यहां तक आए हैं। वे हमारी पहली गुरु, पहली माता, पहली आदर्श होती हैं। उनसे ही हम सबकुछ सीखते हैं। ऐसा करें काम कि मां को हो हमपर गर्व : उन्होंने कहा कि मां का हमें जीवनभर मान रखना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों से एक दिन नहीं सभी दिन मदर्स डे मनाने की अपील की। कहा कि आप ऐसा काम करें कि मां को आपपर गर्व हो। प्राचार्य अजीत कुमार सिन्हा, रश्मि रानी, ज्योती मौर्या, प्रीतम भास्कर, ज्योती मेहता, दीपक कुमार, वंदना कुमारी, शिल्पा कुमारी सहित अन्य ने बच्चों से कहा कि हर साल मई के दूसरे रविवार को हम मां के सम्मान में मदर्स डे मनाते हैं। मां सिर्फ बच्चें को जन्म ही नहीं देती, बल्कि उनका पालन-पोषण करने के साथ ही जीवन के हर सुख दु:ख में उनके साथ खड़ा रहती हैं। मौके पर नृत्य शिक्षिका साक्षी सिन्हा, सुरभि चामलिंग व निशा भारती संगीत के शिक्षक दिलखुश पांडेय, सोनू कुमार, प्रीतम भास्कर, राज नंदिनी, ऋषिकेश कुमार, धुव्र कुमार, अन्नु भारती, सभ्यता चामलिंग, रेवत ख्वाश, प्रीती, रेणु कुमारी, शबाना तबस्सुम, मुशरत कुमारी, अनुजा, हीना कौसर, निशा भारती, अतुल अभिलाष, प्रियदर्शनी रानी, रीना कुमारी, रविरंजन भारती, राजीव कुमार, अनामिका, पूजा शर्मा, पूनम, प्रकाश पटेल, नीतीश कुमार, संतोष कुमार, सदफ नेयाज, गौरव कुमार व अन्य बच्चों ने मां की महिमा का बखान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।