Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMayor Inspects Chhath Ghat Promises Beautification and Maintenance

मुख्य पार्षद ने किया छठ घाट का निरीक्षण

मुख्य पार्षद ने किया छठ घाट का निरीक्षण मुख्य पार्षद ने किया छठ घाट का निरीक्षण मुख्य पार्षद ने किया छठ घाट का निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 28 Feb 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
मुख्य पार्षद ने किया छठ घाट का निरीक्षण

मुख्य पार्षद ने किया छठ घाट का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण का दिया आश्वासन फ़ोटो: निरीक्षण: छठ घाट का निरीक्षण करते मुख्य पार्षद। चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनोज कुमार उर्फ डब्ल्यू ने शुक्रवार को मगध महाविद्यालय के पीछे स्थित मुहाने नदी के छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि छठ घाट की सफाई और देखरेख लगातार होनी चाहिए। पहले यह घाट एक एनजीओ द्वारा संचालित किया जाता था। लेकिन, इस बार चैती छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत इसकी पूरी जिम्मेदारी उठाएगा। उन्होंने कहा कि अब छठ व्रतियों या उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की सहयोग राशि नहीं देनी पड़ेगी। नगर पंचायत के अधीन आने वाले सभी छठ घाटों की सफाई और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जल्द ही इस घाट के विकास के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। घाट पर सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ पार्क का निर्माण कराया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को बेहतर और खुशनुमा माहौल मिलेगा। मौके पर वार्ड पार्षद नीलम कुमारी, शत्रुघ्न कुमार, राकेश रौशन उर्फ बबलू, सूरज कुमार उर्फ बंटी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें