Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMassive Crowd at Baba Abhaynath Dham for Water Abhishek Chanting Har Har Mahadev

बाबा अभयनाथ धाम: जलाभिषेक करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बाबा अभयनाथ धाम: जलाभिषेक करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़बाबा अभयनाथ धाम: जलाभिषेक करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़बाबा अभयनाथ धाम: जलाभिषेक करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़बाबा अभयनाथ धाम: जलाभिषेक करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 27 Feb 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
बाबा अभयनाथ धाम: जलाभिषेक करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बाबा अभयनाथ धाम: जलाभिषेक करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजयमान हो उठाया पूरा माहौल फोटो- 27सीकेहिलसा01 - बाबा भोले को जलाभिषेक करने के लिए हिलसा के अभयनाथ धाम में उमड़ी भीड़। हिलसा, निज संवादददाता। शहर के पूर्वी इलाके से गुजरने वाली डोर नदी के पश्चिम स्थित बाबा अभयनाथ धाम में गुरुवार को खूब गहमागहमी रही। शिव विवाह के बाद बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने पहुंचे भक्त दिन भर हर हर महादेव के नारे लगाते रहे। धाम परिसर में यूं तो बुद्धवार की देर शाम से शिव विवाह को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई थी। गंगा आरती और भक्ति जागरण का लुफ्त उठाने के बाद काफी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक शिव विवाह में मशगूल रहे। शिव विवाह होने के उपरांत गुरुवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए जुटने लगे। सूर्य की किरण फूटने से पहले ही महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। जलाभिषेक को पहुंचे शिव भक्तों में एक अलग ही जोश दिख रहा था। इस जोश को मजबूत बनाये रखने के लिए शिव भक्त रुक-रुक हर-हर महादेव के नारे लगाते रहे। धाम परिसर मौजूद कार्यकर्ता काफी मशक्कत से श्रद्धालुाओं की भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। कार्यकताओं के प्रयास से शिव भक्त आसानी से शिव भक्त बाबा भोले पर जलाभिषेक किये। एकंगरसराय : भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रोता फोटो एकंगरसराय : एकंगरसराय थाना परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन करते सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय थाना परिसर स्थित शिव मदिर के पास भक्ति जागरण कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक राकेश कुमार रौशन, पूर्व बिधायक चन्द्रसेन प्रसाद ,पूर्व एमएलसी राजू यादव, जदयू नेता रुहैल रंजन , नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूनम कुमारी व उप मुख्य पार्षद सरिता देवी ने संयुक्त रूप से किया। जबकि, अतिथियों का स्वागत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने किया। कालाकारों ने एक से बढ़कर भक्ति गीत प्रस्तुत किये। श्रोताओं ने रातभर कार्यक्रम का आनंद लिया। भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आये। इससे पहले शिव विवाह महोत्सब बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर श्रीकांत प्रसाद, एएसआई प्रभाकर झा, समाजसेबी राजीव प्रसाद सिंह, विनोद यादव व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें