जीविका मॉडल सीखने नालंदा पहुंचीं मणिपुर की महिलाएं
जीविका मॉडल सीखने नालंदा पहुंचीं मणिपुर की महिलाएं जीविका मॉडल सीखने नालंदा पहुंचीं मणिपुर की महिलाएंजीविका मॉडल सीखने नालंदा पहुंचीं मणिपुर की महिलाएंजीविका मॉडल सीखने नालंदा पहुंचीं मणिपुर की...

जीविका मॉडल सीखने नालंदा पहुंचीं मणिपुर की महिलाएं नालंदा में मणिपुर की महिलाओं को दिखाया गया जीविका का लाइव मॉडल सिलाव, चंडी और राजगीर में जीविका के काम को देख रही हैं 26 सदस्यीय टीम जीविका दीदियों ने बढ़ाया मणिपुर की महिलाओं का हौसला मणिपुर की महिलाएं बोलीं - हम भी शुरू करेंगे जीविका जैसे रोजगार बिहार से मिली प्रेरणा, मणिपुर में सशक्त होंगी महिलाएं फोटो मणिपुर जीविका: नालंदा के नियामत नगर में जीविका दीदियों के साथ मणिपुर की महिलाएं। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। मणिपुर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 26 सदस्यीय महिला दल को नालंदा जिले में जीविका परियोजनाओं का प्रशिक्षण और परिभ्रमण कराया जा रहा है। जीविका द्वारा संचालित इस चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यक्तिगत विकास योजना के तहत आजीविका मॉडल से जोड़ना है। प्रशिक्षण अधिकारी शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि 24 से 27 अप्रैल तक चल रहे इस कार्यक्रम में मणिपुर की महिलाएं सिलाव, चंडी और राजगीर के जीविका समूहों से जुड़ी गतिविधियों को देख रही हैं। शुक्रवार को दल ने सिलाव के नियामतनगर में संकुल स्तरीय ग्राम संगठन, फिश पॉन्ड, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, खीरा-शिमला की खेती आदि को देखा। वहीं जीविका दीदियों से मुलाकात कर उनकी आजीविका यात्रा को समझा। शनिवार को दल चंडी में मशरूम दीदी अनीता देवी के फार्म पर जाकर मशरूम उत्पादन की जानकारी लेगा। इसके अलावा नालंदा खंडहर भ्रमण भी कार्यक्रम में शामिल है। राजगीर में भी लिया एक्सपोजर विजिट का अनुभव: समन्वयक स्टीफन ज़ैबीकथांग ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले चरण में सभी प्रतिभागी गया के बिपार्ड संस्थान में प्रशिक्षण ले चुके हैं। इसके बाद एक्सपोजर विजिट के तहत राजगीर आए और वहां बुद्ध मंदिर, रोपवे जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि नालंदा की जीविका दीदियों का काम देखकर सभी महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे मणिपुर जाकर इसी मॉडल को अपनाना चाहती हैं। प्रेरणा बनीं नालंदा की जीविका दीदियां सिलाव में जीविका दीदियों ने पोल्ट्री, सिलाई केंद्र, सीएसपी बैंकिंग सेवा जैसी स्वरोजगार की कहानियां साझा कीं। इन अनुभवों से प्रेरित होकर मणिपुर की महिलाओं ने भी अपने गांव में जीविका गतिविधियां शुरू करने की इच्छा जताई। मौसम बना चुनौती, फिर भी उत्साह बरकरार मणिपुर से आए महिला सदस्य गर्म मौसम के कारण थोड़ी परेशानी में हैं, लेकिन प्रशिक्षण को लेकर उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। अधिकतर महिलाएं ठंडे प्रदेश से हैं और पहली बार बिहार के ग्रामीण मॉडल को इतने करीब से देख रही हैं। मौके पर प्रबंधक सूक्ष्म वित्त शिवशंकर प्रसाद सिंह, फैरेंबाम याइमाबी, खुंग्द्रकपम इबेमचा, सपन इबेचौबी देवी, कोनशम तामू देवी, निंगथौजम कमला देवी, लैशराम संध्यारानी, मोइरांगथेम इंद्राणी, फैरेंबाम चौबा, युमनाम संगीता देवी समेत पूरी टीम मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।