तेजस्वी को राजनीति की कोई जानकारी नहीं है : ललन सिंह
तेजस्वी को राजनीति की कोई जानकारी नहीं है : ललन सिंह तेजस्वी को राजनीति की कोई जानकारी नहीं है : ललन सिंह

तेजस्वी को राजनीति की कोई जानकारी नहीं है : ललन सिंह 2005 के पहले बिहार की हालत कैसी थी, यह सभी जानते हैं केन्द्रीय मंत्री पहुंचे मुरारपुर, पूर्व विधायक से मिकर दी सांत्वना फोटो 22मनोज04 - शेखपुरा के मुरारपुर गांव में केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह। शेखपुरा, निज संवाददाता। केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति का कोई ठोस ज्ञान नहीं है। साल 2005 के पहले बिहार की हालत कैसी थी, यह सभी जानते हैं। केंद्रीय मंत्री शेखपुरा के मुरारपुर गांव में पूर्व जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी की माता के निधन पर शोकाकूल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार के इतिहास-भूगोल की भी कोई जानकारी नहीं है और वे सिर्फ बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते रहते हैं। तेजस्वी यादव के लिए लालू ही आदर्श हो सकते हैं, जिन्होंने बिहार को गर्त में ढकेला। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा नीतीश जी के पास बिहार को विकसित राज्य बनाने का अपना दृष्टिकोण है। प्रत्येक दो वर्ष पर यात्रा पर निकलना भी नीतीश कुमार के विकास का ही हिस्सा है। इसमें धरातल पर जाकर विकास की समीक्षा करते हैं और नयी योजना तैयार करते हैं। उन्होंने केन्द्रीय बजट की सराहना करते कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश में विकास की गति तेज है। उन्होंने कहा, 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, यह सभी जानते हैं। लोग सूर्यास्त के बाद घरों से नहीं निकलते थे। केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय बजट में बिहार से जुड़े प्रावधानों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के हितों को बजट में प्राथमिकता दी गई है। इससे बिहार का विकास तेज होगा। केंद्रीय मंत्री ने जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी तथा उनके पिता से मिलकर सांत्वना दी। कार्यकर्ताओ ने मंत्री के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। मौके पर बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार, शंभू यादव, साकेत कुमार, ब्रह्मदेव महतो, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।