Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsKhelo India Youth Games Promotion Rath Launched in Rajgir

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश गाँव-गाँव पहुँचाएगा प्रचार रथ

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश गाँव-गाँव पहुँचाएगा प्रचार रथखेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश गाँव-गाँव पहुँचाएगा प्रचार रथखेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश गाँव-गाँव पहुँचाएगा प्रचार रथखेलो इंडिया यूथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 23 April 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश गाँव-गाँव पहुँचाएगा प्रचार रथ

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश गाँव-गाँव पहुँचाएगा प्रचार रथ खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने दिखाई हरी झंडी राजगीर में फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और कबड्डी के होंगे मुकाबले फोटो: खेलो इंडिया: राजगीर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाते अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया। राजगीर के राजकीय खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों में घूमकर यूथ गेम्स के बारे में जानकारी देगा और लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार के पांच जिलों - पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया और बेगूसराय में 4 से 15 मई के बीच होगा। राजगीर में इन खेलों का आयोजन राजगीर खेल परिसर के इनडोर और आउटडोर स्टेडियम में किया जाएगा। यहाँ फेंसिंग (तलवारबाजी), हॉकी, वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन), बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) और कबड्डी सहित पाँच तरह के खेल आयोजित होंगे। मौके पर डीएम शशांक शुभंकर, बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर के कुलसचिव रजनीकांत, नगर आयुक्त दीपक मिश्रा, डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें