जन सुराज पार्टी : राजगीर के प्रखंड अध्यक्ष अभय, तो सिलाव के बने केजरीवाल
जन सुराज पार्टी : राजगीर के प्रखंड अध्यक्ष अभय, तो सिलाव के बने केजरीवालजन सुराज पार्टी : राजगीर के प्रखंड अध्यक्ष अभय, तो सिलाव के बने केजरीवालजन सुराज पार्टी : राजगीर के प्रखंड अध्यक्ष अभय, तो सिलाव...

जन सुराज पार्टी : राजगीर के प्रखंड अध्यक्ष अभय, तो सिलाव के बने संजीव राजगीर पार्टी कार्यालय में की गयी अनुमंडल स्तरीय बैठक फोटो : जनसुराज : राजगीर में शनिवार को जन सुराज पार्टी की बैठक में शामिल प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार पासवान व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पार्टी कार्यालय में शनिवार को जन सुराज पार्टी की अनुमंडल स्तरीय बैठक की गयी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार पासवान ने बताया कि पार्टी के विस्तार को लेकर बैठक की गयी। प्रखंड अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, किसान सेल समेत कई प्रकोष्ठों की कार्यवाहक समितियों की घोषणा की गयी। सिलाव के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार केजरीवाल, महासचिव राहुल राज, राजगीर के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, महासचिव दिनेश कुमार भारती, मुख्य प्रवक्ता चुनचुन सिंह को मनोनीत किया गया। जबकि, बेन के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महासचिव सत्येंद्र कुमार, कतरीसराय के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, महासचिव कविंद्र प्रसाद, गिरियक के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, महासचिव विनोद कुमार को मनोनित किया गया। मौके पर अरुण कुमार, पूनम सिन्हा, वंदना सिंह, दुर्गा प्रसाद व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।