भारत-पाकिस्तान युद्ध का असर खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर भी
भारत-पाकिस्तान युद्ध का असर खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर भी भारत-पाकिस्तान युद्ध का असर खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर भी

भारत-पाकिस्तान युद्ध का असर खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर भी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामिल होने सीमावर्ती राज्यों के कई खिलाड़ी नहीं पहुंचे बाहर से आने वाले सैलानियों की संख्या घटी, होटलों की बुकिंग हो रहीं कैंसिल फोटो राजगीर कुंड : राजगीर के ब्रह्मकुंड के पास सुरक्षा में तैनात पुलिस। राजगीर, निज संवाददाता। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध का असर जिले के पर्यटन उद्योग के साथ ही राजगीर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर पड़ा है। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर, वैष्णोदेवी आदि जगहों पर जाने वाले लोग ट्रेन का टिकट भी कैंसिल करा रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पार्टिसिपेंट करने वाले जम्मू कश्मीर, गुजरात और इसके आसपास के सीमावर्ती राज्यों के प्लेयर और स्टाफ नहीं पहुंच पाये हैं।
बिहार राज्य भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा बताते हैं कि खेलो इंडिया की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 135 प्रतिभागियों को भाग लेना था। शनिवार से वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू हो गयी है। परंतु, अब तक 35 प्रतिभागी राजगीर नहीं पहुंच सके हैं। वहीं, वेटलिफ्टिंग के आधा दर्जन से अधिक टेक्निकल कर्मी भी अभी तक यहां नहीं पहुंच पाये हैं। जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव को हांगकांग से राजगीर आना था। परंतु, भारत-पाकिस्तान युद्ध के कारण दिल्ली की फ्लाइट रद्द हो जाने के कारण वे हांगकांग से बैंकाक होते हुए कोलकाता आ रहे हैं। कोलकाता से वे राजगीर पहुंचेंगे। फ्लाइट कैंसिल होने के कारण कई राज्यों के खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाप समय से राजगीर नहीं पहुंच पा रहे हैं। कैंसिल हो रही होटलों की बुकिंग: राजगीर में सैलानियों के आने का सिलसिला कम हो गया है। होटलों की बुकिंग कैंसिल हो रही है। होटल अरूणया विहार के प्रबंधक अरुण कुमार ओझा ने बताया कि हमारे पास 150 लोगों के एक दल की बुकिंग थी। परंतु, उसमें से लगभग 40 लोग जो जम्मू-कश्मीर, दिल्ली,और गुजरात से थे ,वे लोग नहीं पहुंच सके हैं। इसी तरह, राजगीर के अन्य होटलों में बहुत सारी बुकिंग कैंसिल होने की सूचना है। साथ ही बाहर से पर्यटकों के न आने के कारण नयी बुकिंग नहीं हो रही है। इसका असर पर्यटन उद्योग पर दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर जाने वाले करा रहे टिकट कैंसिल: राजगीर स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट कैंसिल कराने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। जम्मू-कश्मीर, माता वैष्णोदेवी आदि जगहों पर जाने वाले लोग भारत-पाक युद्ध के कारण अब अपना प्लान बदल रहे हैं। पिछले तीन दिनों में सिर्फ राजगीर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से करीब 60 लगों ने टिकट कैंसिल कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।