खेल से बढ़ेगी टीम भावना और अनुशासन: प्राचार्य
खेल से बढ़ेगी टीम भावना और अनुशासन: प्राचार्यखेल से बढ़ेगी टीम भावना और अनुशासन: प्राचार्यखेल से बढ़ेगी टीम भावना और अनुशासन: प्राचार्यखेल से बढ़ेगी टीम भावना और अनुशासन: प्राचार्य

खेल से बढ़ेगी टीम भावना और अनुशासन: प्राचार्य कहा: शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी हरनौत के जीडीएम कॉलेज में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू फोटो : खेलकूद : जीडीएम कॉलेज में मंगलवार को खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते प्राचार्य शंभु प्रसाद सिन्हा व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के जीडीएम कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. शंभू नाथ प्रसाद सिन्हा ने किया। पहले दिन लंबी कूद, ऊंची कूद और लड़कों के लिए 600 मीटर, लड़कियों के लिए 400 मीटर दौड़ हुई। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समूहों में हिस्सा लिया। डॉ. सिन्हा ने कहा कि हर साल कॉलेज में खेल-कूद प्रतियोगिता होती है। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। इससे बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और एकाग्रता बढ़ती है। मुख्य अतिथि नगर पंचायत हरनौत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में खेल की रुचि जगाते हैं और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। खेल प्रभारी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। दूसरे दिन गोला फेंक, कबड्डी और डिस्कस थ्रो होंगे। करीब सौ छात्र-छात्राएं इसमें हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर डॉ. जलेंद्र प्रसाद, मुखिया शिव मोहन सिंह, डॉ. महेश कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. साकेत विहारी, डॉ. उपेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. पूनम कुमारी सिन्हा, डॉ. शोभा कुमारी, प्रो. पारस सिंह, प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, प्रो. मुनेश्वर प्रसाद, डॉ. मनोज कुमार, प्रो. राजीव, प्रो. संतोष, प्रो. पल्लवी सिन्हा, प्रो. संगीता कुमारी, प्रो. बीरेश कुमार, प्रो. विजय कुमार, प्रो. नीतीश कुमार (रेफरी), डॉ. संजय कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, गौरी शंकर प्रसाद, मुकेश कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, संतोष कुमार, सुधांशु कुमार, विवेक कुमार, अरविंद कुमार, विरमणी कुमार, प्रीति, पूनम जयकांत, बबिता कुमारी, संगीता कुमारी, चंदन आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।