मानसिक व शारीरिक फिटनेस के लिए समय प्रबंधन अनिवार्य
नालंदा खुला विश्वविद्यालय में फिट इंडिया सप्ताह के दौरान हुआ कार्यक्रम मानसिक व शारीरिक फिटनेस के लिए समय प्रबंधन अनिवार्य मानसिक व शारीरिक फिटनेस के लिए समय प्रबंधन अनिवार्य

नालंदा खुला विश्वविद्यालय में फिट इंडिया सप्ताह के दौरान हुआ कार्यक्रम फोटो: नालंदा01: नालंदा में फिट इंडिया सप्ताह के पहले दिन जागरूकता रैली निकालते नालंदा खुला विश्वविद्यालय के शिक्षक व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वालों का शरीर सदैव स्वस्थ्य रहता है। तन-मन से फिट रहने के लिए समाज को जागरूक करना होगा। ये बातें नालंदा खुला विश्वविद्यालय में फिट इंडिया सप्ताह के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान आफताब अहमद ने कही। उन्होंने मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए समय प्रबंधन पर जोर दिया। पहले दिन जागरूकता रैली निकाली गयी। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम में एकेडमिक संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान है। ज्ञान को जोड़ना, स्थानांतरण करना तथा बढ़ाना इसका अहम भाब है। देश को जागरूक करने तथा प्रगति पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रधानमंत्री ने 29 अगस्त 2019 को इसकी शुरूआत की थी। डॉ. किरण पांडेय ने कहा कि फिट इंडिया का मुख्य संदेश समय का प्रबंधन है। इसका ध्यान रखकर हम स्वयं एवं अपने संस्थान का प्रबंधन सही तरीके से कर सकते हैं। राजकुमार झा ने कहा भारतीय संस्कृति ने जो सीख दी है, उसका अनुसरण कर हम अपने आपको फिट रख सकते हैं। छात्रा सावित्री कुमारी ने कहा कि तन एवं मन को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है। मन को स्वस्थ रखने के लिए धैर्य रखना होगा। प्रयास यह भी होनी चाहिए कि सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी रहे। डॉ. मीना कुमारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। दिलीप प्रसाद, रवि कुमार, राकेश रंजन सिंह, संजय कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उसके बाद विवि के कर्मियों व छात्रों ने परिसर से नालंदा खंडहर तक जागरूकता रैली निकाली। अतिथियों का स्वागत डॉ. संगीता कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डा. पल्लवी ने कहा हिंदू, इस्लामिक एवं अन्य धर्मों में एक समान स्वस्थ्य रहने के लिए संदेश निहित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।