Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFire in Kaushiknagar Village Destroys Property Worth Thousands

हिलसा में पुंज में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

कौशिकनगर गांव में शनिवार को नेवारी पुंज में लगी आग से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। खलिहान में बिजेंद्र प्रसाद के तीन एकड़ की नेवारी का पुंज था। आग लगने पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई, लेकिन कड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 22 Feb 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
हिलसा में पुंज में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कौशिकनगर गांव में शनिवार की दोपहर नेवारी पुंज में आग लगने से हज़ारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान में बिजेंद्र प्रसाद के तीन एकड़ की नेवारी का पुंज लगा हुआ था। अचानक आग की लपंटे व धुआं निकलने पर ग्रामीणों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। कड़ी मशक्कत बाद ग्रामीणों द्वारा मोटर पम्प सेट के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी है, इसका पता नहीं चल सका है। लोग अंदेशा जता रहे हैं कि किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें