जीविका से जुड़कर महिला बन रही आत्मनिर्भर
हिलसा के गांवों में संवाद कार्यक्रम का आयोजन जीविका से जुड़कर महिला बन रही आत्मनिर्भर जीविका से जुड़कर महिला बन रही आत्मनिर्भर

हिलसा के गांवों में संवाद कार्यक्रम का आयोजन फोटो : 07हिलसा01-हिलसा के मखदुमपुर गांव में बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। हिलसा , निज प्रतिनिधि। जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से बुधवार को प्रखंड के अकबरपुर और मखदुमपुर गांव में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार एवं जीविका के अन्य कर्मियों ने दीप जलाकर किया। बीपीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन एवं ज्योति जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बना रही है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को जागरूक करना है। सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही है। योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सोनी कुमारी ने साइकिल योजना, सुकन्या योजना पर अपने अनुभव साझा किये। गुड़िया ने लोहिया स्वच्छ मिशन की फायदे बताये। प्रेमलता कुमारी ने महिलाओं के रोजगार के लिए कोई उद्योग स्थापित करने व शौचालय आदि की व्यवस्था करने की मांग की। मौके पर सामुदायिक समन्वयक अनीता कुमारी, निभा कुमारी, शोभा कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक शबनम कुमारी, सीएफ रमाकांत पासवान, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।