Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsEmpowering Women Bihar Rural Development Minister Launches Dialogue Program in Tungi Village

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं से कराया अवगत

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं से कराया अवगत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं से कराया अवगत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 10 May 2025 10:51 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं से कराया अवगत

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं से कराया अवगत ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन बिहारशरीफ के तुंगी गांव में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। प्रखंड के तूंगी गांव में शनिवार को दीपक जीविका महिला ग्राम संगठन के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधान पार्षद रीना यादव भी शामिल हुईं। शुरुआत में जीविका की सदस्य कुमारी मनोरमा देवी, भारती कुमारी, गुड़िया देवी, निर्मला देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, बबली देवी और कल्पना कुमारी आदि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से प्राप्त लाभ और अपने अनुभवों को साझा किया।

उनके अनुभवों को सुनने के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी। उन्होंने बारी-बारी से योजनाओं से जुड़े सदस्यों से संवाद भी किया। मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान, बीपीम प्रकाश कुमार पासवान, इंदु देवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें