Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDevotees Gather at Khatu Shyam Court in Chandasi Blessings Bring Peace and Prosperity

खाटू श्याम की कृपा से हर संकट होता है दूर

खाटू श्याम की कृपा से हर संकट होता है दूर खाटू श्याम की कृपा से हर संकट होता है दूर खाटू श्याम की कृपा से हर संकट होता है दूर

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 8 Feb 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
खाटू श्याम की कृपा से हर संकट होता है दूर

खाटू श्याम की कृपा से हर संकट होता है दूर चंडासी में सजा दरबार, भक्तो ने लगायी हाजिरी फोटो खाटू श्याम : चंडासी गांव में खाटू श्याम की पूजा अर्चना करते भक्तजन। नूरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चंडासी गांव में शनिवार को भक्तों ने खाटू श्याम का दरबार सजाया। विधि विधान के साथ खाटू श्याम जी को दरबार में स्थापित किया तथा उन्हें छप्पन प्रकार के भोग परोसे गये। हर तरफ भक्तिमय का माहौल दिखा। आयोजक सुधीर कुमार ने कहा कि खाटू श्याम की कृपा से हर संकट दूर होता है तथा हमसबों के जीवन में शांति और खुशहाली आती है। श्याम लाडला नीतीश कुमार ने कहा कि खाटू श्याम पांडु पौत्र थे और महाभारत काल के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे। कलयुग में श्रीकृष्ण के अवतार हैं जो खाटू गांव में विराजमान हैं। इनके दरवार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं तथा हर संकट को हर लेते हैं। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम की शरण में जो आता है, उसे हर समस्या का समाधान मिलता है। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें