कलश शोभा यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारे
कलश शोभा यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारेकलश शोभा यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारेकलश शोभा यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारेकलश शोभा यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारे

कलश शोभा यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारे 401 कलश के साथ भक्तों ने किया नगर भ्रमण बेनार में कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा वृंदावन की साध्वी रूपम राघव और लाडली बताएंगी जीवन जीने की शैली फोटो : बेनार कलश : अस्थावां प्रखंड के बेनार गांव में सोमवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल भक्त। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड की अमावां पंचायत के बेनार गांव में सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकली। इसमें भक्तों ने जमकर भगवान के जयकारे लगाए। 401 कलश के साथ भक्तों ने डीजे की धुन पर नगर भ्रमण किया।
बेनार में कलश स्थापना के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुआ। वृंदावन की साध्वी रूपम राघव और लाडली भक्तों को गीता का सार व जीवन जीने की शैली बताएंगी। भक्त रामदेव प्रसाद, दिनेश कुमार व अन्य ने बताया कि 401 कलश को माथे धारण कर श्रद्धा और भक्ति के भाव से शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि देवी स्थान में स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करना है। कलश यात्रा गांव की देवी मंदिर से मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। गर्मी को देखते हुए पूरे मार्ग में पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में शामिल छह सजे-धजे घोड़े, बैंड-बाजे और पारंपरिक भांगड़ा दल ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। कथावाचिका साध्वी रूपम राघव और लाडली ने बताया कि कथा के पहले दिन सुखदेव जी के आगमन और भागवत महात्म्य का वर्णन होगा। आगामी दिनों में गुरु चरित्र, नरसिंह अवतार, राम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं बाल लीलाओं की कथा सुनायी जाएगी। आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन हवन, पूजन, भजन-कीर्तन और कथा प्रवचन होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।