अस्थावां विधान सभा के सभी प्रखंडों में 7 से 10 तक चलेगा जनसंपर्क अभियान
अस्थावां विधान सभा के सभी प्रखंडों में 7 से 10 तक चलेगा जनसंपर्क अभियानअस्थावां विधान सभा के सभी प्रखंडों में 7 से 10 तक चलेगा जनसंपर्क अभियानअस्थावां विधान सभा के सभी प्रखंडों में 7 से 10 तक चलेगा...

अस्थावां विधान सभा के सभी प्रखंडों में 7 से 10 तक चलेगा जनसंपर्क अभियान लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भागनबिगहा में बैठक कर लिया निर्णय फोटो : जन विकास : रहुई प्रखंड के भागनबिगहा में शनिवार को बैठक में शामिल लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र प्रसाद यादव व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अस्थावां विधान सभा के सभी प्रखंडों में 7 से 10 मार्च तक जनसंपर्क अभियान चलेगा। रहुई प्रखंड के भागनबिगहा में शनिवार को बैठक में लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र प्रसाद यादव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पार्टी गरीब, अतिपिछड़ा, दलित, शोषित और वंचितों की पार्टी है। यह धरातल पर अपनी पकड़ बनाने में कायम है। हमारी लड़ाई वर्तमान सरकार के खिलाफ है। जिस तरह से अतिपिछड़ों और दलितों की बस्तियां जलाई जा रही है, अत्याचार होता आ रहा है दिन दहाड़े हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है, यह असहनीय होता जा रहा है। इस बार चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरमणि मंडल व जिलाध्यक्ष अरविंद धानुक ने इस वर्ग के लोगों से एकजुट होने की अपील की। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पार्टी का विस्तार भी किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार, नवीन कुमार, अर्जुन प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद व अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।