प्रगति यात्रा: काफी काम हुआ है अभी और काम करना है
सीएम ने फिर याद दिलाया 2005 से पहले कोई काम होता था क्या सीएम ने फिर याद दिलाया 2005 से पहले कोई काम होता था क्या यात्रा के क्रम में सबसे अधिक समीक्षा बैठक में 1.35 मिनट का दिये समय बिहारशरीफ, निज...

सीएम ने फिर याद दिलाया 2005 से पहले कोई काम होता था क्या यात्रा के क्रम में सबसे अधिक समीक्षा बैठक में 1.35 मिनट का दिये समय बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नालंदा में काफी खुश दिखें। प्रगति यात्रा के क्रम में नानंद से लेकर राजगीर, बिंद फिर बिहारशरीफ क्षेत्र भ्रमण के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक की। 5.30 घंटे के भ्रमण में सबसे अधिक समय हरदेव भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में 1.35 मिनट का समय दिये। हालांकि मुख्य कार्यक्रम स्थल नानंद गांव में भी एक घंटे से अधिक का समय दिये। राजगीर में करीब 20 मिनट, बिंद में 10 मिनट तो बिहारशरीफ सर्किट हाउस में 20 मिनट विश्राम और खाना खाने के लिए समय दिये। सीएम नीतीश कुमार निर्धारित समय के अनुसार 10.30 बजे धरहरा पहुंचे। वहां से 5 मिनट में नानंद गांव पहुंचे। नानंद में सभी विकास कार्यो का जायजा लेने व विकास कार्यो का उद्घाटन-शिलान्यास करने के बाद मोहनपुर हैचरी पहुंचे। इसके सबैत कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे। वहां विकास कार्यो का जायजा लेने के बाद राजगीर पहुंचे। राजगीर में विकास कार्यो का उद्दघाटन व शिलान्यास करने के बाद हेलीकॉप्टर से बिंद पहुंचे। बिंद के बाद सड़क मार्ग से विकास कार्यो का जायजा लेने के बाद बिहारशरीफ स्थित फिटनेस पार्क पहुंचे। और उद्दघाटन किये। इसके बाद 1.45 में सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस से 2.05 में हरदेव भवन पहुंचे। वहां 3.40 तक अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा की। अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यो की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि काफी काम किये है अभी विकास के और कार्य करना है। अनुभव शेयर करते हुए यह भी कहा कि नालंदा से काफी लगाव रहा है। जो विकास कार्य शेष है उसे भी पूरा करना है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2005 से पहले क्या हालत था। कोई काम होता था। 2005 के बाद कितना काम हुआ है सब देखिए। अधिकारियों से कहा कि जो घोषित योजनाएं है उसका विवरणी तैयार कराये। उन कार्यो को भी जल्द पूर्ण कराएंगे। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने विकास से संबंधित समस्याएं की ओर ध्यान दिलाये जाने पर सीएम ने अधिकारियों से कि सबकी बातों को नोट कर रिपोर्ट तैयार कराएं। विधायकों से भी कार्यो का फीड लिये। ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।