Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBrutal Murder of Land Dealer in Rajgir Body Found in Well Protests Erupt

राजगीर में गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या

राजगीर में गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या राजगीर में गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 19 March 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
राजगीर में गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या

राजगीर में गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या गांव से थोडी दूर पैर में ईंट-पत्थर बांध शव को कुएं में डाला नाराज लोगों ने की सड़क जाम, टायर जलाकर जताया विरोध 25 मार्च को तिलक तो 30 मार्च को होने वाली थी शादी फोटो हत्या 01 : घटना के विरोध में राजगीर-गिरियक मुख्य मार्ग को जाम करते नाराज लोग। हत्या 02 : नई पोखर गांव के खंधे में शव को देखने के लिए कुआं के पास जुटी लोगों की भीड़। हत्या 03 : घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम। हत्या 04 : सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते एसपी भारत सोनी व अन्य। राजगीर (नालंदा), निज संवाददाता । जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव के पैर में ईंट-पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। मृतक नई पोखर निवासी स्व. विजय सिंह के एकलौता पु्त्र 28 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ झुन्नू था। एमबीएम की पढ़ाई करने के बाद वह प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। नई पोखर रोड में एक होटल भी बनवा रहा था। घटना से नाराज लोगों ने राजगीर-गिरियक मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की। बाद में वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। 25 मार्च को मृतक का तिलक और फलदान होने वाला था तथा 30 मार्च को शादी थी। देर शाम में निकला था घर से : मोहल्ले के लोग और परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे फोन पर किसी से बातचीत करते हुए नीरज घर से निकलकर खंद्ये की ओर गया था। देर रात तक घर वापस नहीं आने के बाद लोग खोजबीन करने लगे। मंगलवार की अहले सुबह खंद्या स्थित बॉलीपर कुआं के पास खून के निशान मिले। अनहोनी की आशंका होने पर लोगों ने जब कुएं में देखा तो शव पर नजर पड़ी। पैरों में ईंट बंधी हुई थी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में सीढ़ी लगाकर शव को बाहर निकाला। मुंह में ठूंस दिया कपड़ा, कनपटी पर मारी गोली: ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने फोन कर नीरज को बुलाया था। उसकी हत्या इतनी निर्ममाता से की गयी है कि जिसने शव को देखा उसकी रुह कांप गयी। मृतक की कनपटी पर गोली मारी गई थी। इतना ही नहीं उससे पहले उसी की गंजी फाड़कर मुंह में ठूंस दिया गया था। ताकि, शोर न मचा सके। ग्रामीणों का कहना है कि पांच से छह बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। तीन घंटे तक थम गयी गाड़ियों की रफ्तार: कुएं से शव निकलते ही लोग भड़क गये और राजगीर-गिरियक रोड पर शव को रख जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गयीं। लोग घटनास्थल पर एसपी को बुलाने और बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। बाद में एसपी भारत सोनी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। करीब तीन घंटे के बाद गाड़ियों की आवाजाही बहाल हुई। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम पहुंची : डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मृतक की चप्पल, एक कारतूस का खोखा, दो पिल्लेट, एक चश्मा तथा मोबाइल का ब्लूटूथ बरामद किया गया है। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाये गये हैं। मृतक का मोबाइल फोन नौ बजे रात्रि तक चालू था। उसका लास्ट लोकेशन थाना क्षेत्र के गंजपर में था। नौ बजकर तीन मिनट पर मोबाइल बंद हो गया। घर का बुझ गया चिराग: ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नीरज माता-पिता का एकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। नीरज की भी शादी होने वाली थी। घर में जोर-शोर से शादी की तैयारी चल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि नीरज की किसी से दुश्मनी नहीं थी। घटना की जानकारी होने के बाद राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार व सहायक थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अलावा सिलाव, छबिलापुर, गिरियक व नालन्दा थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कहते हैं अधिकारी राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनायी गयी है। घटनास्थल से बरामद कारतूस व अन्य सामान की जांच फॉरेंसिंक टीम कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। घटना में शामिल बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई होगी। भारत सोनी, एसपी, नालंदा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें