मुठभेड़ के बाद बेगूसराय के मोस्टवांटेड गोलू सिंह को शेखपुरा पुलिस ने दबोचा
मुठभेड़ के बाद बेगूसराय के मोस्टवांटेड गोलू सिंह को शेखपुरा पुलिस ने दबोचा मुठभेड़ के बाद बेगूसराय के मोस्टवांटेड गोलू सिंह को शेखपुरा पुलिस ने दबोचा

मुठभेड़ के बाद बेगूसराय के मोस्टवांटेड गोलू सिंह को शेखपुरा पुलिस ने दबोचा दोनों ओर से एक दर्जन चक्र हुई फायरिंग, बदमाश के पैर में लगी एक गोली तलाशी में बदमाश के पास से एक पिस्तौल बरामद, घटनास्थल पर बिखरे थे कई खोखे हत्या, लूट, अपहरण समेत 19 मामले हैं दर्ज, 50 हजार का था इनामी अपराधी शेखपुरा और बेगूसराय की पुलिस ने चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढ़ा गांव में की कार्रवाई फोटो शेखपुरा01 - शेखपुरा सदर अस्पताल में घायल बदमाश गोलू सिंह से पूछताछ करते एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान टीम। शेखपुरा पुलिस के स्पेशल सेल, पटना एसटीएफ, बेगूसराय की पुलिस व चेवाड़ा थाने की पुलिस ने जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढ़ा गांव में घंटों मुठभेड़ के बाद बेगूसराय के मोस्टवांटेड गोलू सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के एक पैर में गोली लगी है। घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की है। पुलिस ने मठभेड़ स्थल से एक दर्जन खोखा, छह जिंदा कारतूस व बदमाश के पास से एक पिस्टल बरामद की है। कुख्यात पर बेगूसराय के अलग-अलग थानों में हत्या, डकैती, लूट समेत 19 मामले दर्ज हैं। वह 50 का इनामी बदमाश है। शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर बदमाश को दबोचने के लिए एकाढ़ा गांव की घेराबंदी की गयी। पुलिस को देखते ही कुख्यात गोलू सिंह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस दौरान आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। अपराधी के पैर में एक गोली। उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गोली सिंह का घर बेगूसराय जिले के मटियानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव में बताया जाता है। वह स्व. रामशरण सिंह का पुत्र है। एक माह से बहनोई के घर में था छुपा: एसपी ने बताया कि एकाढ़ा के रहने वाले विनोद सिंह कुख्यात गोलू के बहनोई है। वह उनके घर में छुपकर पिछले एक माह से रह रहा था। इसकी सूचना बेगूसराय की पुलिस द्वारा दी गयी तो शेखपुरा पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी है। घटनास्थल से कारतूस के कई खोखे बरामद किये गये हैं। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में काफी देर तक दहशत की स्थिति बनी रही। गांव की चारों तरफ से नाकेबंदी: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने गांव से निकलने के सभी रास्तों को बंद कर दिया था। इतना ही नहीं गांव में प्रवेश करने पर ग्रामीणों को अपनी गाड़ी बैठा लिया। ताकि, बदमाश को पुलिस के आने की भनक नहीं लगे। पुलिस टीम जब एकाढ़ा हाईस्कल के पास पहुंची तो बदमाश ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई। उसके बाद घायल बदमाशों को पुलिस ने दबोचा लिया। मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस: पुलिस अब मददगारों की तलाश में जुट गयी है। मुठभेड़ के बाद गांव से कई लोग फरार बताये जाते हैं। बेगूसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न थानों में कुख्यात के खिलाल अपहरण, हत्या, डकैती लूट सहित 19 जघन्य मामले दर्ज हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।