17 मांगों को लेकर 20 को देशव्यापी हड़ताल
भाकपा की बैठक में केंद्र सरकार को बताया मजदूर विरोधी 17 मांगों को लेकर 20 को देशव्यापी हड़ताल 17 मांगों को लेकर 20 को देशव्यापी हड़ताल

भाकपा की बैठक में केंद्र सरकार को बताया मजदूर विरोधी हड़ताल को मिल रहा संगठित और असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को समर्थन फोटो : लेबर बिहार : बिहारशरीफ के कमरुद्दीनगंज मोहल्ले में गुरुवार को भाकपा की बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के कमरुद्दीनगंज मोहल्ला स्थित भाकपा के अंचल कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय श्रमिक संगठन की बैठक हुई। भाकपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि केंद्र की सरकार मजदूर विरोधी है। 44 तरह के श्रमिक कानून को रद्द कर चार श्रम कोड बनाकर मजदूरों को नौकर बनने का कानून बना दिया। पार्टी 17 मांगों को लेकर 20 मई को देशव्यापी हड़ताल करेंगे।
उपाध्यक्ष मकसूदन शर्मा ने बताया कि इस कानून को लागू होने नहीं देंगे। कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज रविदास व प्रो. शिवकुमार यादव ने बताया की यह आम हड़ताल ऐतिहासिक होगी। जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के मजदूर तथा सभी इंडिया गठबंधन के घटक दलों का समर्थन मिल रहा है। बैठक में जनवादी मजदूर बीड़ी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार रजक, किसान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष सकलदेव यादव, गुड्डू उर्फ शक्ति सिंह व अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।