Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar CPI Forms 21-Member Committee Dr Abhishek Kumar Elected Block Secretary

भाकपा की 21 सदस्यी कमेटी गठित, प्रखंड सचिव बने डॉ. अभिषेक

भाकपा की 21 सदस्यी कमेटी गठित, प्रखंड सचिव बने डॉ. अभिषेक भाकपा की 21 सदस्यी कमेटी गठित, प्रखंड सचिव बने डॉ. अभिषेक

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 12 May 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
भाकपा की 21 सदस्यी कमेटी गठित, प्रखंड सचिव बने डॉ. अभिषेक

भाकपा की 21 सदस्यी कमेटी गठित, प्रखंड सचिव बने डॉ. अभिषेक कतरीसराय के कटौना में प्रखंडस्तरीय सम्मेलन में जुटे पार्टी के लोग देश की मौजूदा स्थिति पर की गयी चर्चा, लिये गये सुझाव फोटो : भाकपा कटौना : कतरीसराय के कटौना में सोमवार को प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में शामिल भाकपा के जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कतरीसराय के कटौना में सोमवार को भाकपा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन हुआ। प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रखंड सचिव डॉ. अभिषेक कुमार को बनाया गया। कमेटी में 21 सदस्यों को भी शामिल किया गया है। सम्मेलन में देश की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की गयी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य सत्येंद्र कृष्ण व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि आज देश के अंदर गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है। इसके पहले लोगों ने पहलगाम हमले में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि दीञ। उन्होंने कहा हमारे देश के जवानों ने हिंदुस्तान की प्रतिष्ठा को पूरे विश्व में ऊंचा किया है। लेकिन, खेद है कि अमेरिका इस पर दखलअंदाजी देना शुरू किया। आज हिंदुस्तान दो लाख करोड़ से अधिक के कर्ज में डूबा हुआ है। आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से लड़ रही है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सदस्य डॉ. मनोज कुमार व पवन कुमार ने बताया कि बिहार के अंदर जो चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें ऐतिहासिक बदलाव करते हुए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। मौके पर खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव माहेश्वरी सिंह, पवन कुमार, श्याम किशोर प्रसाद, दिनेश सिंह, अलाउद्दीन, सच्चिदानंद प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें