Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar CM Inaugurates Sports Facilities and Reviews Khelo India Youth Games Preparations

सीएम ने इंडोर हॉल, कोर्ट और हॉकी टर्फ मैदान का किया उद्घाटन

सीएम ने इंडोर हॉल, कोर्ट और हॉकी टर्फ मैदान का किया उद्घाटनसीएम ने इंडोर हॉल, कोर्ट और हॉकी टर्फ मैदान का किया उद्घाटनसीएम ने इंडोर हॉल, कोर्ट और हॉकी टर्फ मैदान का किया उद्घाटन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 2 May 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
सीएम ने इंडोर हॉल, कोर्ट और हॉकी टर्फ मैदान का किया उद्घाटन

सीएम ने इंडोर हॉल, कोर्ट और हॉकी टर्फ मैदान का किया उद्घाटन राजगीर खेल अकादमी में खिलाड़ियों को मिलीं कई सौगातें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा बिहार पुलिस अकादमी में की एफएसएल लैब की शुरुआत कई विभागों के मंत्री व अधिकारी भी रहे मौजूद राजगीर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर पहुंचे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर राजगीर में खिलाड़ियों को कई सौगातें दीं। इंडोर हॉल, कई खेलों के कोर्ट और हॉकी के लिए टर्फ मैदान का उद्घाटन किया। राजगीर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों का भी जायजा लिया। उनके साथ कई विभागों के मंत्री और अधिकारी भी राजगीर पहुंचे थे।

उन्होंने खेल परिसर में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके हौसला बढ़ाये। वहीं दूसरी ओर, सीएम बिहार पुलिस अकादमी पहुंचे और एफएसएल (अपराध विज्ञान प्रयोगशाला) की शुरुआत की। सीएम ने खेल अकादमी में इंडोर हॉल संख्या-2, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट के साथ हॉकी के अभ्यास के लिए बने टर्फ मैदान का उद्धाटन किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शिलापट्ट का अनावरण किया। साथ ही, फीता काटकर नवनिर्मित खेल मैदानों का उद्घाटन किया। इसके बाद भगवान बुद्ध व महावीर की कर्मभूमि से गुब्बारा उड़ाकर लोगों को शांति का संदेश दिया। खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों को मन लगाकर प्रशिक्षण लेने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए बने हॉस्टल का निरीक्षण कर यहां दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। खेल परिसर में खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं को बारे में भी जानकारी ली। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों को देखा और अधिकारियों को कई निर्देश दिये। गेम्स का आयोजन बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव भी दिये। उन्होंने कहा कि खेल अकादमी में खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। खेल के मैदान व अन्य सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन यादगार होगा। ये भी रहे मौजूद: सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक ईं. सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा, रजिस्ट्रार रजनीकांत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक आलोक राज, पुलिस अकादमी की निदेशक आर मल्लार विजी, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरबड़े, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें