Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAwareness Drive 13-Day Bike Rally from Visakhapatnam to Ayodhya Engages Nalanda University Students

बाइक रैली लेकर राजगीर पहुंचे नौ सेना के जवान

बाइक रैली लेकर राजगीर पहुंचे नौ सेना के जवानबाइक रैली लेकर राजगीर पहुंचे नौ सेना के जवानबाइक रैली लेकर राजगीर पहुंचे नौ सेना के जवानबाइक रैली लेकर राजगीर पहुंचे नौ सेना के जवान

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 21 Jan 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
बाइक रैली लेकर राजगीर पहुंचे नौ सेना के जवान

विशाखापत्तनम से अयोध्या तक निकाली गयी है रैली अवेयरनेस ड्राइव में नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों को किया जागरूक फोटो: बाइक रैली-नालंदा विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों व नौ सैनिकों के साथ नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं नौसैनिक कमांडेंट अरविंद कृष्णन। राजगीर, निज प्रतिनिधि। भारतीय सशस्त्र बलों की साझेदारी से विशाखापत्तनम से अयोध्या तक 13 दिवसीय बाइक रैली डेयर-2 निकाली गयी है। मंगलवार को रैली नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची। विश्वविद्यालय प्रशासन से रैली में शामिल नौसेना के 15 निडर जवानों को सम्मानित किया। जवानों ने अवेयरनेस ड्राइव सह इंटरेक्शन विथ स्टूडेंट्स प्रोगाम में हिस्सा लिया और नौसेना में कैरियर को लेकर छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. आरपी सिंह परिहार, कमांडर अरविंद कृष्णनन, लेफ्टिनेंट विशाल प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट मोहित कुमार शामिल हुए। रैली में शामिल जवान 1649 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। रैली विशाखापत्तनम से आईएनएस चिल्का, भुवनेश्वर, जमशेदपुर, रांची, राजगीर और वाराणसी से होकर 26 जनवरी को अयोध्या में डोगरा रेजिमेंट में समाप्त होगी। इस रैली को वाइस एडमिरल समीर सक्सेना व अन्य अधिकारियों ने विशाखापत्तनम में पूर्वी बेड़े के मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह रैली सशस्त्र बलों को स्थानीय समुदायों से जुड़ने का मौका देती है। जवानों ने कहा कि इस रैली में शामिल होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राजगीर की पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिलने से काफी खुश हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें