राजगीर में पहली बार होगी एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप
राजगीर में पहली बार होगी एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप राजगीर में पहली बार होगी एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप

राजगीर में पहली बार होगी एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप 9 व 10 अगस्त को राजगीर में दिखेगा एशियाई रग्बी का जलवा बिहार खेल प्राधिकरण और रग्बी इंडिया के बीच हुआ समझौता 8 महिला और 8 पुरुष की टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला पहली बार बिहार में होगा एशिया स्तर का टूर्नामेंट, कई एशियाई देश लेंगे भाग फोटो : रग्बी : पाटलीपुत्र खेल परिसर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण और रग्बी इंडिया के महासचिव जेरॉल्ड प्रभु ने किया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप राजगीर में नौ और 10 अगस्त को होगी। टूर्नामेंट में आठ महिला और आठ पुरुष टीमों की भागीदारी होगी। इसमें भारत के अलावे हांगकांग, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, चीनी ताइपे, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और किर्गिस्तान जैसे प्रमुख एशियाई देशों के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। बिहार लगातार अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी कर रहा है। राजगीर पहले ही हीरो एशिया कप हॉकी और महिला कबड्डी विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों में जुटा है। अब रग्बी चैंपियनशिप के आयोजन से राजगीर को एक प्रमुख खेल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। रग्बी इंडिया व बिहार खेल प्राधिकरण के बीच समझौता: इस आयोजन के लिए रग्बी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। बिहार सरकार की ओर से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण और रग्बी इंडिया के महासचिव जेरॉल्ड प्रभु ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। रग्बी में बिहार की बढ़ती पहचान: बिहार रग्बी में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में नेशनल गेम्स में बिहार की महिला टीम ने रजत पदक जीता था। जबकि, स्कूल गेम्स में जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर वर्गों में बिहार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले तीन वर्षों में बिहार की रग्बी टीमों ने कुल 21 स्वर्ण और 5 रजत पदक अपने नाम किए हैं। बिहार सरकार खेलों को दे रही प्राथमिकता: बिहार सरकार रग्बी को प्राथमिकता वाले खेलों में शामिल कर चुकी है और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी के जरिए खेल संरचना को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। इससे बिहार के खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। रग्बी इंडिया के महासचिव जेरॉल्ड प्रभु ने कहा कि बिहार की बढ़ती खेल संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन को देखते हुए यह टूर्नामेंट यहां आयोजित किया जा रहा है। बिहार में रग्बी के प्रति खिलाड़ियों की रुचि और जुनून को देखते हुए भविष्य में भी यहां और बड़े आयोजन कराए जाने की संभावनाएं हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।