Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAgricultural Knowledge Vehicle to Enhance Farmers Knowledge in Bihar

पहल : ‘कृषि ज्ञान वाहन जिले के किसानों का बढ़ाएगा ज्ञान

पहल : ‘कृषि ज्ञान वाहन जिले के किसानों का बढ़ाएगा ज्ञानपहल : ‘कृषि ज्ञान वाहन जिले के किसानों का बढ़ाएगा ज्ञानपहल : ‘कृषि ज्ञान वाहन जिले के किसानों का बढ़ाएगा ज्ञानपहल : ‘कृषि ज्ञान वाहन जिले के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 22 Feb 2025 10:55 PM
share Share
Follow Us on
पहल : ‘कृषि ज्ञान वाहन जिले के किसानों का बढ़ाएगा ज्ञान

पहल : ‘कृषि ज्ञान वाहन जिले के किसानों का बढ़ाएगा ज्ञान गांव-गांव जाकर खेती के आधुनिक तकनीक से कराएगा आवगत सोमवार से पंचायतों की ओर होगा रवाना, एक माह जिले में रहेगा फोटो कृषि : जिला कृषि कार्यालय में खड़ा ‘कृषि ज्ञान वाहन, सोमवार से बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। विभाग द्वारा ‘कृषि ज्ञान वाहन किसानों के द्वार अभियान की शुरुआत की गयी है। सोमवार से इसकी शुरुआत होगी। एक माह तक जिले के विभिन्न गांवों में जाकर ‘कृषि ज्ञान वाहन किसानों का ज्ञान बढ़ाएगा। उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देगा। विभाग की योजनाओं के बारे में बताएगा। ताकि, कम लागत में अच्छी उपज अन्नदाता ले सकें। डीएओ राजीव कुमार बताते हैं कि कृषि ज्ञान वाहन में दो एलईडी लगा हुआ है। फिल्म के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीक, नवीनतम कृषि उपकरण, बीज और उर्वरकों के बारे में किसानों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही फसलों की देखभाल, कीट नियंत्रण और रोगों से बचाव के तरीके सिखाये जाएंगे। अच्छी बात यह भी कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और स्वस्थ फसल उत्पादन के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। आत्मा के लिए जानकारी दी जाती है। किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं और लाभ लेने के तरीके से अवगत कराया जाएगा। साथ ही मौसम के पूर्वानुमान और मौसम आधारित कृषि सलाह भी दी जाएगी। 24 से 21 मार्च तक अभियान: जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह आत्मा के उप परियोजना निदेशक अविनाश कुमार ने बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक कृषि ज्ञान वाहन गांवों का भ्रमण करेगा। वाहन के साथ विभाग के पदाधिकारी और कर्मी भी रहेंगे। धरतीपुत्रों को उन्नत खेती के तरीके बताएंगे। योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। कृषि ज्ञान वाहन के फायदे: 1. किसानों को घर बैठे कृषि विशेषज्ञों से खेती के बारे में जानकारी । 2. किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने में मदद। 3. किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी। 4. किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें