Hindi NewsBihar NewsBiharsharif News24 Injured in Violent Clashes in Bihar 11 Arrested in Assault Cases

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 24 लोग घायल

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 24 लोग घायल मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 24 लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 16 March 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 24 लोग घायल

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 24 लोग घायल बिषैहया में मारपीट के मामले में 11 लोग गिरफ्तार हुसैनाबाद में मारपीट में 11 लोग हुए घायल फोटो 16 शेखपुरा 03 - सदर अस्पताल में इलाजरत घायल लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मारपीट की दो अलग - अलग घटनाओं में 24 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में सात की हालत गंभीर बतायी जाती है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की पहली घटना अरियारी थाना क्षेत्र के बिषहैया गांव में हुई, जहां एक पक्ष से उपेंद्र पासवान, रंजीत पासवान, प्रदीप पासवान, अरविंद पासवान, रिंकु देवी सहित आठ लोग घायल हुए हैं। जबकि, दूसरे पक्ष से सदन बिंद, प्रकाश बिंद, सियाशरण बिंद, सुशीला देवी सहित पांच लोग घायल हैं। इस मामले में पुलिस ने कारर्वाई करते हुए एक पक्ष से छह लोगों को तो दूसरे पक्ष से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अरियरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गांव में कैंप कर रही है। घायल उपेंद्र पासवान ने बताया कि दूसरे पक्ष का एक युवक होली पर्व में तलवार लेकर गाली गलौज कर रहा था। गाली गलौज करने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। बाद में दोनों पक्ष तलबार और रॉड लेकर एक दूसरे पर पिल पड़े। मारपीट की घटना में कई लोगों के सिर गंभीर चोर आयी है। मारपीट की दूसरी घटना अरियरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में हुई। पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें 11 लोग घायल हो गये हैं। एक पक्ष से वीरेंद्र रजक, सुरेन्द्र रजक सहित सात लोग तो दूसरे पक्ष से राजा यादव सहित चार लोग घायल हैं। दोनों मामलों में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।