Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Weather update cold increased due to westerly winds temperature dropped below 10 degree

Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवाओं बढ़ी ठंड, 12 शहरों का तापमान 10 डिग्री के नीचे

बीते 24 घंटे के भीतर बांका 6 डिग्री सेल्सियस के साथ बिहार का सबसे ठंडा शहर र हा। गया, पूर्णिया, मधेपुरा समेत 12 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटनाSun, 9 Feb 2025 06:24 AM
share Share
Follow Us on
Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवाओं बढ़ी ठंड, 12 शहरों का तापमान 10 डिग्री के नीचे

Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम बदल गया है। राज्य के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। इस वजह से सुबह शाम में कनकनी का एहसास हो रहा है। शनिवार को पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों में लोगों ने सुबह में कनकनी महसूस की। राज्यभर में सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका में 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक कमी मुंगेर में पांच डिग्री देखी गई। सासाराम में शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को 4.4 डिग्री तापमान में कमी आई। पटना के न्यूनतम तापमान में 0.9 कमी आई है। यहां अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन शहरों के तापमान में आई गिरावट

मधेपुरा में 2.7 डिग्री, मोतिहारी में 2.4, बक्सर में 1.9, रोहतास के डेहरी में 1.5, अरवल में एक डिग्री, वैशाली में 1.1, सीतामढ़ी के पुपरी में 3.3, समस्तीपुर में तीन, मधुबनी में 2.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.5 डिग्री, बेगूसराय में 1.1 डिग्री, मुंगेर में पांच डिग्री, बांका में 4.3 डिग्री, जमुई में 4.4, नालंदा के 0.9 डिग्री, पूर्णिया में 1.8 डिग्री और कटिहार में 1.9 डिग्री सेल्सियस की कमी आई।

हवा के रुख में बदलाव, आज से चढ़ेगा तापमान

इधर मौसम में बदलाव की आहट फिर से दिख रही है। रविवार से उत्तरी पछुआ हवाओं का प्रभाव थोड़ा कमजोर होगा। इससे रविवार की रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी। मौसमविदों के मुताबिक इस हफ्ते भी तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दो तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर से न्यूनतम तापमान का आंकड़ा नीचे आएगा। ऐसे में 15 फरवरी के आसपास तक ठंड रह सकती है।

इन शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

बक्सर 9 डिग्री, डेहरी में 7.5, गया में 9.8, जमुई में नौ, बांका में छह, पूर्णिया में 9.5, अगवानपुर में 9.1, मधुबनी में 8.5, पुपरी में 7.6, मोतिहारी में 8.1 डिग्री, मधेपुरा में 8.1, गोपालगंज में 9.8 डिग्री।

अगला लेखऐप पर पढ़ें