Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTribute to Freedom Fighter Chandrashekhar Azad on His 94th Martyrdom Day

चंद्रशेखर आजाद का 94वां शहादत दिवस मनाया

नाथनगर में वैदिक सांस्कृतिक मंच द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद के 94वें शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 28 Feb 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
चंद्रशेखर आजाद का 94वां शहादत दिवस मनाया

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि वैदिक सांस्कृतिक मंच द्वारा सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर नरगा में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के 94वें शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी की अध्यक्षता में शहादत दिवस का शुभारंभ क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर सचिव जवाहर लाल मंडल ने किया। उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर चंद्रशेखर आजाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जवाहर लाल मंडल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का नाम आजाद और उद्देश्य आजादी था। उनके मार्गों और विचारों पर चलकर क्रांतिकारियों ने आजादी प्राप्त की। मुख्य अतिथि प्रणव कुमार शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारत माता के सच्चे नायक थे। जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संघर्ष के महानायक थे। जो देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए शहीद हो गए थे। मौके पर जयप्रकाश साह, अन्ना मंडल, गंगा मंडल, शंकर लाल, आशुतोष कुमार, रंजीत मालाकार, प्रसादी पासवान, शैलेश दास अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें