Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Fire Accident Claims Life of Newlywed Bride in Ismailpur Bihar

आग से जलकर विवाहिता की मौत

नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्ठा गांव में एक विवाहिता कविता कुमारी की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में वह जलावन की चपेट में आई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 1 April 2025 03:13 AM
share Share
Follow Us on
आग से जलकर विवाहिता की मौत

नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्ठा गांव में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। सोमवार की अहले सुबह तीन बजे जलावन में अचानक आग लग जाने के दौरान जलावन को बचाने के लिए कविता कुमारी (16) पहुंची थी। इसी दौरान आग की चपेट में आने से जलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी माहौल है। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाकर जले हुए शव को निकाला गया। मौके पर इस्माईलपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और जांच की गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेजा गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार ने बताया कि आग लगने के बाद स्थानीय लोग उसको बुझाने पहुंचे इसी बीच जलावन को निकालने के दौरान विवाहिता का पैर फिसल गया। जिससे वह जलावन के ढेर में जा गिरी। मृतका की हाल में ही शादी हुई थी। वह ससुराल से हाल में ही मायके आई थी। घटना के बाद ससुराल और मायके में शोक की लहर है।

पांच दिन पहले आई थी मायके

इस्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा के अनिल मंडल और रेखा देवी की दूसरी पुत्री कविता कुमारी की मौत हो गई। बेटी को बचाने में पिता अनिल मंडल का दाहिना हाथ भी झुलस गया। मां रेखा देवी ने रोते-रोते बताया कि आग लगने पर मेरे पीछे आग बुझाने पहुंची, लेकिन वह जलावन में लगी आग को बुझाने के दौरान स्वयं आग में जल गई। रेखा देवी ने बताया कि 26 जनवरी को कविता की शादी पकरा टोला के मिंटू मंडल के साथ हुई थी। पांच बहनों में मृतका दूसरे स्थान पर है। दादी ने बताया कि पांच दिन पहले ही पोती को ससुराल से विदा कर लाया गया था।

पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार इस्माईलपुर के गंगा नदी में कर दिया। मुखाग्नि पति मिंटू मंडल ने दिया। मुखिया किरण कुमारी, सरपंच महादेव मंडल ने तत्काल पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें