भागलपुर : सुबह से शहरी क्षेत्रों में लगने लगता है जाम
भागलपुर में बुधवार सुबह कई शहरी क्षेत्रों में जाम लग गया। छात्रों, कार्यालय जाने वालों और व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस जाम को हटाने में जुटी है। जाम की समस्या से लोग और...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 30 April 2025 11:22 AM

भागलपुर। बुधवार की सुबह से ही शहरी क्षेत्रों के कई इलाकों में जाम लगा हुआ है। जाम में फंसे लोगों में छात्रों, कार्यालय जाने वालों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लग गया। यातायात पुलिस जाम को हटाने और यातायात को सामान्य करने के लिए जुटी हुई है। शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन जाम की समस्या से लोग परेशान है। जाम के कारण व्यवसायियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।