Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTemperature Fluctuations in Bhagalpur Day and Night Readings Expected to Rise

तीसरे दिन भी गिरा दिन का पारा, गर्मी के तेवर जस के तस

भागलपुर में पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान थोड़ी कमी आई है, लेकिन गर्मी अभी भी बरकरार है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में क्रमशः डेढ़-डेढ़ डिग्री सेल्सियस का...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 4 April 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
तीसरे दिन भी गिरा दिन का पारा, गर्मी के तेवर जस के तस

भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते तीन दिन से थोड़ा-थोड़ा करके दिन का पारा नीचे आ रहा है, लेकिन गर्मी के तेवर है कि नरम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी दिन के तापमान में कमी आई, लेकिन घर से बाहर निकले लोगों के देह को सूरज की गर्मी ने दहका दिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अगले 24 घंटे में दिन संग रात के तापमान में डेढ़-डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है। इसके बाद दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा तो वहीं रात के तापमान में उत्तरोतर गिरावट आएगी। 0.4 डिसे नीचे आया दिन का पारा, रात का पारा एक डिसे उछला

बीते 24 घंटे में जहां दिन का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आया तो वहीं रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.3-1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे 35 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 33 प्रतिशत पर आ गई। वहीं बीते 24 घंटे में 3.9 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही।

आज दिन संग रात के पारे में आ सकता है उछाल

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को दिन में 12 से 15 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही। वहीं उप हिमालयी पश्चिम बंगाल व इसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से होकर बिहार और छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी एक द्रोणिका बनी हुई है। जबकि उप हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं इसके आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से जहां शुक्रवार को दिन एवं रात का पारा उछलेगा तो वहीं शनिवार से जहां दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा तो वहीं रात के तापमान में सोमवार तक गिरावट होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें