Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTeen Commits Suicide After Being Scolded by Aunt in Purnea

पूर्णिया: मौसी ने डांटा तो किशोर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

पूर्णिया में एक 14 वर्षीय किशोर नीरू कुमार ने अपनी मौसी की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम को मधुबनी थाना क्षेत्र के रहमत नगर में हुई। माता-पिता के निधन के बाद किशोर की मौसी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 16 March 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया: मौसी ने डांटा तो किशोर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसी की डांट से नाराज किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मधुबनी थाना के रहमत नगर मे शनिवार शाम की है। मृतक की पहचान नीरू कुमार (14) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है माता- पिता के निधन के बाद किशोर को उसकी मौसी पाल रही थी। शनिवार संध्या उसने एक बच्चे को धक्का दे दिया, जिससे बच्चा गिर गया था। जिसपर मौसी ने किशोर को डांट पिलाई। मौसी की डांट के बाद किशोर अपने कमरे चला गया। देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी मौसी उसे देखने गई थी। देखा कि किशोर फंदे से झूल रहा है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें