सुपौल : उमस भरी गर्मी से आम लोगों को हो रही परेशानी
सुपौल जिले में बुधवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस है। मौसम में बदलाव से रेफरल अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है, विशेषकर वायरल बुखार और...

सुपौल। जिले में बुधवार को दिन बढ़ने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार की शाम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 50 से 60 किमी की रफ्तार के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे फेरबदल के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसमें पेट से संबंधित बीमारियों के अलावा वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी सह वरीय डॉक्टर दीपनारायण राम ने कहा कि लोगों को इस समय खानपान पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
बाजार के चीजों से परहेज करने की जरूरत है। साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। पानी का सेवन अधिक करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। इस बीच बिजली की आंखमिचौनी भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। खासकर दिन में कई घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार की रात तेज हवा और हल्की बारिश होने से तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि सोमवार सुबह दिन बढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता चला गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।