Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsShock as Woman Thought Dead Awakens Near Well in Bath Area

महिला को मृत जान पहुंची पुलिस, निकली जीवित

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बाथ थाना क्षेत्र के एक बहियार स्थित बोरिंग के समीप एक

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 28 Feb 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
महिला को मृत जान पहुंची पुलिस, निकली जीवित

बाथ थाना क्षेत्र के एक बहियार स्थित बोरिंग के समीप एक महिला को बुधवार की रात से ही सोया देख आसपास के लोगों ने उसे मृत समझ बैठा। लोगों को आशंका होने लगी कि महिला को कोई मारकर फेंक दिया है। बाथ थाना को सूचना दी गई। बाथ थाना की पुलिस पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी करते हुए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख सोयी महिला उठकर बैठ गई। ये दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। इधर पुलिस महिला को लेकर थाना चली आई। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। लोग मृत समझ बैठे। परिवार वालों के पहुंचने पर महिला को सुपुर्द कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें