Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRevenue Employee Arrested for Bribery in Jamui - 60 000 Rupees Caught Red-Handed

जमुई: निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

जमुई के खैरा आंचल में एक राजस्व कर्मचारी को 60 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया। शिकायत के बाद विजलेंस ने जाल बिछाया, जिसमें आशीष कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ। उसने जमीन के कागजात का काम करने के लिए 70...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 20 Feb 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
जमुई: निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

जमुई। जमुई के खैरा आंचल से जुड़े एक राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने घूस लेते हुए दबोच लिया। जमीन के कागजात का काम करने के बदले उसे 60 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। शिकायत मिलने के बाद विजलेंस की टीम ने जाल बिछाया था जिसमें राजस्व कर्मचारी फंस गया। जमीन के परिमार्जन के बदले राजस्वकर्मी ने 70 हजार रुपए घूस की डिमांड की थी। खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को विजिलेंस की टीम अपने साथ लेकर गयी है।विजिलेंस के पास शिकायत पहुंची थी। केंडीह गांव निवासी मिथिलेश कुमार ने विजलेंस के पास रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायत की थी। विजिलेंस की टीम गुरुवार को जमुई पहुंची और खैरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन में पैसा लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें