Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRam Navami Celebration Divine Worship and Cultural Significance in Nathnagar

रामनवमी पर रामोत्सव समारोह संपन्न

नाथनगर में रामनवमी के अवसर पर रामोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। पंडित अजीत चौधरी ने भगवान श्रीराम का पूजन किया और सामूहिक आरती का आयोजन हुआ। संयोजक जगतराम साह ने कहा कि श्रीराम हमारी पहचान हैं, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 7 April 2025 04:33 AM
share Share
Follow Us on
रामनवमी पर रामोत्सव समारोह संपन्न

नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सत्य सनातन वैदिक समाज, नाथनगर ने चैती वैष्णवी दुर्गा स्थान में रविवार को रामनवमी के अवसर पर रामोत्सव समारोह का आयोजन किया। पंडित अजीत चौधरी द्वारा भगवान श्रीराम का विशेष पूजन किया गया। आरती के साथ श्रीरामरक्षास्त्रोतम का सामूहिक पाठ किया गया। इस मौके पर संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि भारतीय धर्म संस्कृति के प्राण हैं श्रीराम। श्रीराम हमारी पहचान हैं। श्रीराम के बिना हम अधूरे हैं। सचिव जवाहरलाल मंडल ने कहा कि श्रीराम मात्र एक नाम नहीं है, हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है। श्रीराम का जीवन मानव मात्र के लिए अनुकरणीय है। मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ने कहा कि श्रीराम का संपूर्ण जीवन हमारा आदर्श है। परिवार, समाज और राष्ट्र का एक आदर्श होता है। श्रीराम ने वही आदर्श स्थापित किया। रामोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगा मंडल, जयप्रकाश साह, खगेन्द्र मंडल, लक्ष्मण जी, बद्रीविशाल शर्मा, कुबेर मंडल, अरुण महतो के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें