सहरसा : हाकी अंपायर के लिए चयनित
सहरसा के बनगांव नगर पंचायत के कमलपुर वार्ड 15 के निवासी अनिल शर्मा के पुत्र राजू कुमार को हॉकी इंडिया में जोनल अंपायर के लिए चयनित किया गया है। वह राउरकेला हॉकी स्टेडियम में प्रशिक्षण लेंगे। जिले के...

सहरसा। बनगांव नगर पंचायत के कमलपुर वार्ड 15 निवासी अनिल शर्मा के पुत्र राजू कुमार पिता हॉकी खेल के राज्यस्तरीय अंपायर उत्तीर्ण होने के बाद जोनल अंपायर हॉकी इंडिया में चयनित होकर कर राउरकेला हॉकी स्टेडीयम में प्रशिक्षण लेंगे।सहरसा जिले के सभी खेलों के सचिव एथलेटिक्स रोशन कुमार सिंह, बैडमिंटन राजा कुमार, क्रिकेट 11 के प्रमोद कुमार झा, कबड्डी के आशीष सिंह, फुटबॉल के रेफरी नीतीश मिश्रा, फुटबॉल के सचिव अशफ़ा , क्रीड़ा भारती से अंशु मिश्रा, रुपेश कुमार, अरविन्द कुमार विक्की , बनगांव वार्ड 15 प्रतिनिधी और हॉकी के राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी ओबैदुर, नीरज , साइंटिस्ट, अंकित ,प्रियांशु , ब्यूटी सहित अन्य ने काफी हर्ष व्यक्त किया है।
हॉकी खेल को बढ़ावा देने वाले एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह , संरक्षक डॉ रेणू सिंह, लाजवंती झा, अवकाश प्राप्त नेहरू जिला केंद्र टीएन सिंह , गोपाल चौधरी, शशि शेखर सम्राट, अमर ज्योति, ब्रजेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी मनोहर हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य सुनील कुमार झा ने दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।