Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsProtest by ASHA Workers in Munger During PM s Visit to Madhubani Bihar

मुंगेर: 21 हजार मासिक वेतन-स्थाईकरण की मांग, आशा कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह शुरू

मुंगेर में प्रधानमंत्री के मधुबनी दौरे के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में शांति पूर्ण सत्याग्रह किया। उषा देवी ने कहा कि सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए बजट में कुछ नहीं रखा...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 24 April 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर: 21 हजार मासिक वेतन-स्थाईकरण की मांग, आशा कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह शुरू

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गुरूवार को प्रधानमंत्री के मधुबनी बिहार आगमन के मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर,मुंगेर के प्रांगण में आशा कार्यकर्ताओ ने शांति पूर्ण सत्याग्रह का आयोजन कर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट जिला शाखा मुंगेर की अध्यक्ष उषा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मधुबनी के दौरे पर हैं लेकिन आशा कार्यकर्ता सहित तमाम स्कीम कामगारों के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है और न ही बजट में ही कुछ रखा जाता है। जिससे राज्य की एक लाख आशा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। संघ की नेत्री कल्याणी कुमारी ने कहा कि हड़ताल के दरम्यान आशा को मानदेय भुगतान करने जैसे हुए समझौते को लागू नहीं कर रही है,उल्टे 6 माह से सभी मदों की राशि भुगतान नहीं कर रही है, जिससे सबों के समक्ष आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो गई है। ऐसे में सरकार को आशा विरोधी बतलाते हुए आशा कार्यकर्ता व आशा फैसलेटर को 21000 रूपए मासिक मानदेय भुगतान करने के साथ ही सेवा स्थाई करे। अन्यथा सबों का आक्रोश बढ़ता जायेगा। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन को मीना सरकार,मेहरू निषां, चंद्रा राय,फुलबती ,पूनम कुमारी आदि ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें