Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Uncovers Arms Smuggling Gang Supplying Weapons from Munger to Purnia

पूर्णिया: मुंगेर से हथियार मंगा कर पूर्णिया में सप्लाई

पुलिस ने मुंगेर से पूर्णिया में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। सरसी निवासी बेचन झा को एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। तस्कर ने डेढ़ वर्षों से हथियारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 23 Feb 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया: मुंगेर से हथियार मंगा कर पूर्णिया में सप्लाई

बनमनखी, संवाद सूत्र। मुंगेर से हथियार मंगा कर पूर्णिया में सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह में शामिल एक तस्कर को एक देसी कट्टा व आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सरसी निवासी बेचन झा पिता शैलेंद्र झा के रूप में हुई है। सरसी पुलिस ने तस्कर के पास से दो मोबाइल फोन एवं तस्करी के लिए उपयोग में लाए जाने वाले एक ऑल्टो कार को भी जब्त किया है। गिरफ्तार हथियार तस्कर के तार मुंगेर से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। पुलिस की पकड़ में आया तस्कर मुंगेर से हथियार मंगा कर पूर्णिया जिले में सप्लाई करता था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस के समक्ष तस्कर गिरोह एवं उसमें शामिल अन्य तस्करों का भी खुलासा किया है। हथियार तस्करी से संबंधित कई अहम राज पुलिस के समक्ष उगले हैं। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। रविवार को अपने कार्यालय में हथियार तस्कर के बारे में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि सरसी थाना अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा जिंदा करतूस एवं आग्नेयाश्त्र बेचे जाने की सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला सूचना टीम , सरसी थाना अध्यक्ष मनीष चंद्र यादव एवं अपर थाना अध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक आयुष राज के द्वारा छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में सरसी निवासी बेचन झा पिता शैलेंद्र झा के पास से एक देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल फोन समेत हथियार तस्करी में उपयोग किया जाने वाला ऑल्टो कार बरामद किया गया है।

-डेढ़ वर्षों से कर रहा था हथियार तस्करी का धंधा :

-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पूछताछ एवं मोबाइल अवलोकन से हथियार तस्करी का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि मुंगेर से हथियार मंगा कर पूर्णिया जिले में अभियुक्त के द्वारा हथियार सप्लाई किया जा रहा था। तकरीबन डेढ़ वर्षो से हथियार की तस्करी को इलाके में अंजाम दे रहा था।

-गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से तीन मामले दर्ज :

-गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्य भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें